7,500mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 64MP जूम वाले कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च
Vivo X500 E स्मार्टफोन Google Play Console और Bluetooth SIG पर लिस्ट हुआ है।

Vivo X500 E: Google Play Console पर लिस्टिंग से Vivo V80 5G रीब्रांड की अटकलें तेज
HighLights
Vivo X500 E Google Play Console पर लिस्ट हुआ।
Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी फोन स्पॉट।
Vivo V80 5G का रीब्रांडेड वर्जन होने की संभावना।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivi X500 E को गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइसेस लिस्ट और ब्लूटूथ SIG वेबसाइट में लिस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि कंपनी X सीरीज के अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। Google Play Console लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V80 5G के शेयर कोड से मिलते हैं। इससे हिंट मिलता है कि Vivo X500 E स्मार्टफोन रिब्रांड वर्जन हो सकता है।
Vivo X500 E स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट
Vivo X500 E स्मार्टफोन Google Play Console Supported Devices List और Bluetooth SIG सर्टिफिकेश वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले The Tech Outlook पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि यह V2656 हो सकता है। इसके साथ ही फोन का डिवाइस कोड V2648 है। यह भारत में लॉन्च हुए Vivo V80 5G से मिलता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X500 E स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ V80 5G हो सकता है। इस लिस्टिंग से अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म नहीं होते हैं।
Bluetooth SIG पर भी यह फोन Vivo X500 E स्पॉट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर V2656 होगा। वीवो ने इस साल जुलाई में Vivo X300 E स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
Vivo V80 5G की खूबियां
Vivo X500 E स्मार्टफोन वीवो के भारत में लॉन्च हुए V80 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। Vivo V80 5G स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर रन करता है। यह फोन Qualcomm पर Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 7,200mAh बैटरी, 90W FlashCharge सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 5,000 निट्स की है।
-1791807606241.webp)
फोन में 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 700V प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा दिया है। यह OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस सेटअप में तीसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल का है, जो वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फोन में 50-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
खबरों की मानें अपकमिंग तो Vivo X500 E स्मार्टफोन में 64-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 7,500mAh की बैटरी मिल सकती है। फिलहाल कुछ भी कंपनी ने ऑफिशियल नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर
