वीवो ला सकता है 12GB रैम और 50MP कैमरा वाला नया फोन, 5G के साथ मिलेगी स्नेपड्रेगन प्रोसेसर की पावर
Vivo जल्द ही अपना अफोर्डेबल स्मार्टफोन Vivo X300 FE मार्च में लॉन्च कर सकता है। यह फोन 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज के साथ ब्लू और ब्लैक कलर में आएगा। इसमें 6.31-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट, Android 16 और 6,500mAh बैटरी मिल सकती है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।

Vivo X300 FE में मिल सकता है 12GB रैम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo जल्द अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज का नया मॉडल Vivo X300 FE लॉन्च करने वाला है। यह फोन Vivo V70 लाइनअप के लॉन्च किया जा सकता है। भारत में वीवो 19 फरवरी को वीवो वी70 स्मार्टफोन पेश करेगा। Vivo X300 FE स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह मार्च महीने में लाया जा सकता है। यह फोन लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया जा चुका है। अब इस फोन के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन को लेकर जानकारी सामने आ रही हैं।
Vivo X300 FE में मिल सकता है 12GB रैम
Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X300 FE स्मार्टफोन को 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। कंपनी ने पिछली बार X200 FE स्मार्टफोन को भी सेम वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा था। वीवो का यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है।
Vivo X300 FE की संभावित खूबियां
Vivo X300 FE स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.31-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा हाई रेजोल्यूशन विजुअल और स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। वीवो का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ 16GB तक की रैम और Android 16 पर रन करेगा।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 6,500mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में अल्ट्रा-सोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर का सपोर्ट दिया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।