Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo का एक साथ डबल धमाका, X Flip और X Fold2 की ये खूबियां जीत लेंगी दिल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 10:45 AM (IST)

    vivo X Fold2 and vivo X Flip Features इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वीवो ने अपने यूजर्स को एक साथ दो नए डिवाइस vivo X Fold2 और vivo X Flip का तोहफा दिया है। vivo X Flip कंपनी का पहला फ्लिप फोन है। (फोटो- वीवो)

    Hero Image
    vivo X Fold2 and vivo X Flip Features, Pic Courtesy- Vivo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Vivo ने अपने यूजर्स के लिए इस बार एक नहीं दो शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। यूजर लंबे समय से कंपनी के पहले फ्लिप फोन Vivo X Flip का इंतजार कर रहे थे। वहीं कंपनी ने अपने पहले फ्लिप फोन की पेशकश तो रखी इसी के साथ कंपनी ने अपने यूजर्स को Vivo X Fold2 का तोहफा भी दे दिया। इस आर्टिकल में आपको दोनों ही डिवाइस की खूबियों को बता रहे हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo X Flip की खूबियां

    दरअसल ने अपने यूजर्स के लिए पहले फ्लिप डिवाइस Vivo X Flip को CNY 5999 यानी 71,640 रुपये की कीमत में पेश किया है। कंपनी ने डिवाइस में एक 6.74 इंच की फोल्डेबल एमोलेड स्क्रीन दी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर के साथ आता है।

    एक्सटर्नल स्क्रीन की बात करें तो फोन इस्तेमाल ना होने के दौरान 3 इंच की स्क्रीन के साथ एक मिरर की तरह लगता है। यह स्क्रीन मल्टीपल ऐप्स को खोलने के फीचर के साथ आती है। कंपनी का यह डिवाइस दुनिया का पहला डिवाइस है जो TUV Rhineland certification के साथ आता है।

    कंपनी 500,000 फोल्ड तक की डुरेबिलिटी के साथ आता है। Vivo X Flip Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ लाया गया है। यह 12GB LPDDR5X RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

    डिवाइस में 4400mAh की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ दी गई है। फोन में 50MP Sony IMX866V sensor, 12MP ultrawide camera और 32MP inside कैमरा दिया गया है।

    Vivo X Fold2 की खूबियां

    वहीं वीवो के दूसरे स्मार्टफोन X Fold2 की बात करें तो यह CNY 8999 यानी 1,07,455 रुपये कीमत पर पेश हुआ है। कंपनी ने डिवाइस में 8.03 इंच 2K+ इंटरनल और 6.53 इंच FHD एक्सटर्नल एमोलेड डिस्प्ले दिया है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर के साथ आता है।

    इनर और आउटर दोनों ही डिस्प्ले में Schott UTG glass दिया गया है। यह 3D ultrasonic in-display fingerprint scanner के साथ आता है। कंपनी ने फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया है। यह 12GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

    डिवाइस में 4800mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ दी गई है। फोन में 50MP IMXC866 sensor,एक 12MP IMX663 sensor और 12MP portrait telephoto camera मिलता है।