विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रीमियम फोल्डेबल समेत Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 8.02 इंच डिस्प्ले और 200MP कैमरा

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:00 AM (IST)

वीवो आज भारत में तीन नए 5G फोन लॉन्च कर रहा है, जिनमें प्रीमियम फोल्डेबल Vivo X Fold 6, Vivo ...और पढ़ें

प्रीमियम फोल्डेबल समेत Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 8.02 इंच डिस्प्ले और 200MP कैमरा

प्रीमियम फोल्डेबल समेत Vivo के तीन नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 8.02 इंच डिस्प्ले और 200MP कैमरा  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज यानी 6 अक्टूबर को भारत में अपने तीन नए फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन डिवाइस को Vivo V80, Vivo S2 FE और Vivo X Fold 6 के नाम से पेश करने वाली है। Vivo V80 और Vivo S2 FE के साथ ही कंपनी अपना प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 भी इसी दौरान भारतीय बाजार में पेश करेगी। X Fold 6 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है और अब इसके इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है।

लॉन्च से पहले इन तीनों स्मार्टफोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इनकी भारतीय कीमतें अनाउंस नहीं की हैं। चलिए पहले फोल्ड फोन से जुडी डिटेल्स जानते हैं...

Vivo X Fold 6 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X Fold 6 कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल होने वाला है जिसमें 8.02 इंच की AMOLED इनर डिस्प्ले मिल सकती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट मिल सकता है।

कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। साथ ही इस फोल्ड फोन में 6,900mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। चीनी मॉडल में 7,000mAh बैटरी मिल रही है। यूरोप में इसकी कीमत करीब 2,038 यूरो यानी लगभग 2.21 लाख रुपये सामने आई है।

Vivo V80 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V80 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ZEISS के साथ ट्यून किया गया कैमरा सिस्टम मिल सकता है। साथ ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

डिवाइस में 50MP नाइट टेलीफोटो कैमरा और 50MP का ग्रुप सेल्फी कैमरा मिल सकता है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बैटरी भी हो सकती है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo V80 की शुरुआती कीमत करीब 63 हजार रुपये हो सकती है। जबकि इसके 8GB+256GB मॉडल की कीमत करीब 70 हजार रुपये और 8GB+512GB वेरिएंट की कीमत करीब 80 हजार रुपये हो सकती है।

Vivo S2 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S2 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 9,020 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर