विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,000 mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर भी

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:00 PM (IST)

Vivo के आगामी स्मार्टफोन Vivo V80 FE को फिलीपींस वेबसाइट पर देखा गया है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं।

Vivo V80 FE स्मार्टफोन ZEISS कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

Vivo V80 FE स्मार्टफोन ZEISS कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

HighLights

  1. Dimensity 7400-Turbo चिपसेट और 8GB रैम।

  2. 7000mAh बैटरी, 90W FlashCharge सपोर्ट।

  3. ZEISS ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने कुछ देशों में Vivo V80 और Vivo V80 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी इस सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इन दिनों Vivo V80 FE स्मार्टफोन पेश कर सकती है। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन को कंपनी के फिलीपींस वेबसाइट में स्पॉट किया गया है। इसमें इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी देखने को मिलती है।

Vivo V80 FE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

AndroidTreasure की रिपोर्ट के मुताबिक, V80 FE के ऑफिशियल पेज से पता चलता है कि इस फोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K (2750 × 1260 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 120Hz है। पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की है। वीवो का यह फोन मीडियाटेक के 4nm Dimensity 7400-Turbo चिपसेट, 8GB की रैम के साथ आ सकता है।

 

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल के तीन ZEISS कैमरा दिए जाएंगे। इस कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह फोन ZEISS मल्टीफोकस पोर्टेट, स्टायल बुके और AI Aura Light Portrait 2.0 जैसे फीचर के साथ आएगा। फोन के रियर और फ्रंट कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

इस फोन में 7,000mAh BlueVolt बैटरी मिल सकती है। यह फोन 90W FlashCharge सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 29 मिनट में यह 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही इस फोन में बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। इस फोन की बैटरी में कंपनी ने सेकेंड जेनरेशन सेमी-सॉलिड टेक्नोलॉजी और सिलिकन-कार्बन एनोड का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। इस फोन में कूलिंग के लिए 4,666mm² वैपोर चैंबर और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Bluetooth 5.4 और इंप्रारेड ब्लास्टर दिया जाएगा। वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7.0 पर रन करेगा।

Vivo V80 FE वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन

VivoV80 FE स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। फोन में LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। यह फोन स्पार्कलिंग गोल्ड और चिलीग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का सस्ता 5G फोन, 6000 mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।