विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo V80 FE स्मार्टफोन की भारत में जल्द होगी लॉन्चिंग, सस्ते में मिलेगा हाई रेजोल्यूशन कैमरा

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:00 AM (IST)

Vivo अपनी V80 सीरीज का नया किफायती स्मार्टफोन Vivo V80 FE भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह ...और पढ़ें

Vivo V80 FE भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS लिस्टिंग से मिली जानकारी

Vivo V80 FE भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS लिस्टिंग से मिली जानकारी

HighLights

  1. Vivo V80 FE भारत में जल्द होगा लॉन्च।

  2. BIS और SDPPI पर मॉडल नंबर V2624 दिखा।

  3. यह V80 सीरीज का किफायती मॉडल होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo अपनी V80 सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Vivo V80 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। अब वीवो के इस सीरीज के अफोर्डेबल मॉडल को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी का अपकमिंग Vivo V80 FE को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) की वेबसाइट में मॉडल नंबर V2624 के साथ स्पॉट किया गया है।

वीवो का यह फोन इससे पहले इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन साइट SDPPI पर भी स्पॉट किया जा चुका है। मॉडल नंबर V2624 वाला यह फोन इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन में V80 FE के नाम से लिस्ट है। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन में वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता नहीं चलता है। वीवो ने फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Vivo V80 FE की इंडिया लॉन्चिंग

91 मोबाइल्स ने BIS लिस्टिंग के हवाले से जानकारी दी भारत में जल्द V80 FE पेश किया जा सकता है। कंपनी ने स्टेंडर्ड Vivo V80 स्मार्टफोन की सेल भारत में 13 अक्टूबर से शुरू हुई है।

Vivo V80 की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी और 128 जीबी के साथ आता है, जिसकी कीमत 62,999 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 512 जीबी के साथ आता है। इसे 79,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो कंपनी ने इसमें Zeiss कैमरा दिया गया ह। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,200mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W चार्जिंग के साथ आता है। FE वेरिएंटट की बात करें तो यह अफोर्डेबल मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल Vivo V70 FE को लॉन्च किया था।

Vivo V70 FE के फीचर्स

Vivo V70 FE को कंपनी ने 6.83-इंच 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, 200MP मेन कैमरा और 7,000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इस कंपनी ने 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है। V80 को भी कंपनी ने बढ़े हुए कीमतों के साथ लॉन्च किया है। अपकमिंग V80 FE के बारे में बताया जा रहा है इसे अफोर्डेबल कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें V70 FE की तरह हाई रेजोल्यूशन कैमरा और फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Vivo V80 Review: शानदार कैमरा और 7,200 mAh बैटरी, लेकिन क्या ₹62,999 खर्च करना सही?