विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo और iQOO के फोन खरीदना हुआ महंगा: ₹4,000 तक बढ़े इन स्मार्टफोन्स के दाम

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:43 PM (IST)

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों Vivo और iQOO ने भारत में अपने दो पॉपुलर 5G स्मार्टफोन्स- Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया है। 

Vivo T5x और iQOO Z11x हुए महंगे।

Vivo T5x और iQOO Z11x हुए महंगे। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo और iQOO ने भारत में अपने T5x 5G और Z11x 5G स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं। दोनों कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर इन दोनों फोन्स के सभी मॉडल्स अब नई और बढ़ी हुई कीमतों के साथ लिस्ट हो चुके हैं। लॉन्च के बाद से इन फोन्स के दामों में ये एक और बड़ा बदलाव है। अब Vivo T5x 5G की कीमत बढ़कर 34,999 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि iQOO Z11x 5G का बेस वेरिएंट अब 24,999 रुपये से शुरू हो रहा है। इस बार कंपनियों ने फोन्स के दाम में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G हुए 4,000 रुपये तक महंगे

Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब Vivo T5x 5G का 6GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये में मिल रहा है। इसके 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मॉडल्स के नए दाम क्रमशः 30,999 रुपये और 34,999 रुपये हो गए हैं। ये फोन साइबर ग्रीन, फ्यूजन रेड और स्टार सिल्वर कलर ऑप्शन्स में आता है।

Vivo ने इस फोन को मार्च में भारत में लॉन्च किया था, तब इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई थी। वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में आया था। इसके बाद कंपनी ने इनके दाम बढ़ाए, जिससे ताजा बढ़ोतरी से पहले 6GB + 128GB मॉडल 24,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 30,999 रुपये तक पहुंच गया था।

फीचर्स की बात करें तो Vivo T5x 5G Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.76-इंच की Full-HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा, 2-मेगापिक्सल बोकेह कैमरा और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही फोन को IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस का सपोर्ट मिला हुआ है।

दूसरी तरफ, iQOO Z11x 5G का 6GB + 128GB वेरिएंट अब 24,999 रुपये का हो गया है। इसके 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मॉडल्स की नई कीमतें क्रमशः 27,999 रुपये और 30,999 रुपये तय की गई हैं। ये फोन प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर में आता है।

मार्च में लॉन्च के वक्त iQOO Z11x 5G के बेस 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये थी, जबकि 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये थी। लॉन्च के बाद से इसके दामों में भी कई बार बदलाव हो चुका है और अब नए रेट्स लागू हो गए हैं।

iQOO Z11x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.76-इंच की Full-HD+ LCD स्क्रीन मिलती है। ये Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है और इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। बैकअप के लिए 44W चार्जिंग वाली 7,200mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2-मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर और 32-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर मौजूद है। ये फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है।

Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G दोनों लगभग एक ही प्राइस रेंज में आते हैं। कीमतों में ये ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोन्स महंगे हो रहे हैं। कंपनियां फ्लैगशिप और मिड-रेंज दोनों सेगमेंट्स के दाम बढ़ा रही हैं। DRAM और NAND मेमोरी की बढ़ती लागत की वजह से पार्ट्स महंगे हो गए हैं, जिसका सीधा असर अब स्मार्टफोन्स की कीमतों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: फोन में नेटवर्क फुल होने के बावजूद Call Drop क्यों होती है? फिक्स करने का जान लें तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।