Vivo का 9020 mAh बैटरी वाला 5G फोन महंगा हो गया, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स
वीवो T5 प्रो 5G स्मार्टफोन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसके सभी वेरिएंट अब काफी महंगे हो गए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर नई कीमतें दिख रही हैं, हालांकि आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।

Vivo का 9020 mAh बैटरी वाला 5G फोन महंगा हो गया, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों वीवो की T-सीरीज का नया Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल कंपनी ने इस फोन की कीमत में बड़ा इजाफा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट अब पहले से काफी महंगे हो गए हैं।
कंपनी की तरफ से अभी इस कीमत बढ़ोतरी को लेकर ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन Vivo India की वेबसाइट पर अब ये नई कीमतें शो हो रही हैं। चलिए जानते हैं किस वेरिएंट की कितनी कीमत बढ़ी...
Vivo T5 Pro 5G की नई कीमतें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 6,000 बढ़ गई है। इसकी नई कीमत अब ₹41,999 शो हो रही है। जबकि फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद ये वेरिएंट ₹46,999 में मिल रहा है।
हालांकि फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत तो काफी ज्यादा बढ़ गई है। डिवाइस के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब ₹69,999 हो गई है। इस कीमत के साथ तो फोन अब मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में एंटर कर गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Vivo T5 Pro 5G को भारत में ₹29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है।
फोन की खासियत इसकी बड़ी 9020mAh बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस Android 16 पर चलता है और पानी व धूल से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग भी ऑफर कर रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।