विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo के दो 5G फोन अब नए RAM वैरिएंट में, एक में तो 9,020 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:10 PM (IST)

वीवो ने भारत में अपने Vivo T5 Lite 5G और T5 Pro 5G स्मार्टफोन्स के नए RAM और स्टोरेज वैरिएंट्स ...और पढ़ें

Vivo के दो 5G फोन अब नए RAM वैरिएंट में, एक में तो 9,020 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Vivo के दो 5G फोन अब नए RAM वैरिएंट में, एक में तो 9,020 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर


HighLights

  1. वीवो T5 Lite 5G और T5 Pro 5G के नए RAM वैरिएंट्स आए।

  2. नए वैरिएंट्स फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में मिलेंगे।

  3. T5 Pro 5G में 9020mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने कुछ वक्त पहले अपनी T सीरीज के तहत भारत में Vivo T5 Lite 5G और T5 Pro 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इन दोनों डिवाइस के नए RAM और स्टोरेज वैरिएंट अनाउंस किए हैं। ये नए वैरिएंट्स हैंडसेट के ऑफिशियल लॉन्च के कुछ महीनों बाद आए हैं। अब आप Vivo T5 Lite 5G को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज में भी खरीद सकेंगे।

वहीं, Vivo T5 Pro 5G में अब आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट भी मिलेगा। जहां Vivo T5 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro 5G स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट पर रन करता है। चलिए पहले दोनों डिवाइस के नए वैरिएंट्स की कीमत जान लेते हैं...

Vivo T5 Lite 5G की कीमत

फ्लिपकार्ट पर Vivo T5 Lite 5G के नए वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मिलती है। इसे 'कमिंग सून' टैग के साथ दिखाया गया है। फोन को इस साल जुलाई में 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट में भी लॉन्च किया गया था।

Vivo T5 Pro 5G की कीमत

दूसरी तरफ Vivo T5 Pro 5G के नए वैरिएंट की कीमत Flipkart पर 49,999 रुपये है जिसमें आपको 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। इसे भी 'कमिंग सून' टैग के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को इस साल अप्रैल में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया था। वीवो के दोनों फोन्स के नए वैरिएंट फ्लिपकार्ट की 'बिग बिलियन डेज' सेल के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, जो 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

Vivo T5 Lite 5G और T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5 Lite 5G में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी, 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिल रही है।

दूसरी तरफ सीरीज के Vivo T5 Pro 5G में 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा मिल रहा है।

सामने की तरफ फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा इस प्रो डिवाइस में 9,020mAh की बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 + IP69 रेटिंग मिल रही है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर