7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 32MP सेल्फी कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी
वीवो का Vivo T5 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 30% छूट के साथ मिल रहा है। इसमें 7050 mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है।
-1794243654518_m.webp)
7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 32MP सेल्फी कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे वाला 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो वीवो का Vivo T5 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दिवाली के बाद ये फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते में मिल रहा है। डिवाइस में 7,050 mAh की दमदार बैटरी मिल रही है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
इतना ही नहीं इस फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर भी मिल रहा है जिसके साथ 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जबकि बैक में 50MP का OIS रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा है। इसलिए अगर आप ये फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले डील के बारे में जान लें...
Vivo T5 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Flipkart पर वीवो का ये फोन अभी 49,999 रुपये की जगह 30% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 34,999 रुपये में मिल रहा है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। डिवाइस पर सीधे 15 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। डिवाइस पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,650 रुपये तक की छूट मिल रही है।

HDFC और SBI क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी 2 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है जो इस डील को और खास बना रही है। इन बैंक ऑफर्स के साथ डिवाइस की प्रभावी कीमत 31,349 रुपये तक रह जाती है। फोन को आप 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी ले सकते हैं, जिसमें 5,500 रुपये प्रतिमाह देकर फोन को अपना बनाया जा सकता है।
Vivo T5 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस नए फोन में 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक की स्मूथ रिफ्रेश रेट मिल रही है। फोन में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल रहा है। फोन की बॉडी काफी मजबूत और स्लिम है। डिवाइस IP68 तथा IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस है।
फोन में डुअल रियर कैमरा है, जहां OIS के साथ 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। डिवाइस में 7050mAh की बड़ी बैटरीऔर 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।