विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:00 PM (IST)

Flipkart की Big Billion Days Sale से पहले Vivo T5 5G पर आकर्षक छूट मिल रही है। 7050 mAh बैटरी ...और पढ़ें

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

7050 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart की Big Billion Days Sale कल यानी 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर मिलेंगे। हालांकि इस सेल से ठीक पहले भी कुछ फोन्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसी में से एक ऑफर कुछ वक्त पहले लॉन्च हुए Vivo T5 5G फोन पर भी मिल रहा है।

सेल से पहले 7050 mAh बैटरी वाले इस 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं। फोन बैंक ऑफर्स के साथ तो 30 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये डील आपके लिए है...

Vivo T5 5G पर डिस्काउंट ऑफर

Flipkart पर Vivo T5 5G के बेस वैरिएंट की लिस्टेड कीमत ₹49,999 है, लेकिन 30% डिस्काउंट के बाद अभी आप इस फोन को सिर्फ ₹34,999 में खरीद सकते हैं। इस कीमत पर आपको फोन का 6GB RAM + 128GB वैरिएंट मिलता है। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स के जरिए तो फोन की कीमत और कम हो जाती है।

Flipkart पर दिख रहे ऑफर के मुताबिक, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर ₹5,550 तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद प्रभावी कीमत सिर्फ ₹29,449 हो जाती है। यानी बैंक ऑफर का फायदा लेने पर फोन 30 हजार रुपये से कम में मिल सकता है।

दूसरे बैंक ऑफर्स की बात करें तो HDFC Bank Credit/Debit Card से ₹4,000 तक की छूट और ICICI Bank Debit Card से भी ₹4,000 तक की छूट मिल रही है। जबकि पुराना स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹33,750 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज की असली वैल्यू फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर डिपेंड करेगी।

No Cost EMI का भी ऑप्शन

अगर आप फोन के लिए पूरा पेमेंट एक साथ नहीं करना चाहते तो इसे ₹5,166 प्रति माह की 6 महीने की No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। इस तरह बैंक ऑफर का फायदा उठाने पर Vivo T5 5G को आप सिर्फ ₹29,449 में खरीद सकते हैं, जबकि एक्सचेंज के साथ कीमत और भी कम हो सकती है।

Vivo T5 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.83-इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। फोन की बॉडी अल्ट्रा-स्लिम और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबल है, जिसे IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। ये एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 12GB तक RAM मिल रही है।

कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है और ये फ्रंट व बैक दोनों तरफ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में बड़ी 7,050mAh की बैटरी है, जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- 7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले