Vivo का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर
वीवो ने भारत में अपनी S-सीरीज के तहत Vivo S2 5G फोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है, जिसकी माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। यह फोन 6 अगस्त को 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

Vivo का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपनी S सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। इसके डिजाइन, संभावित कीमत, लॉन्च डेट और डमी यूनिट्स के बारे में पिछले कई दिनों से लीक्स सामने आ रहे हैं। अब Vivo ने आखिरकार कन्फर्म कर दिया है कि वह भारत में Vivo S2 के साथ S-सीरीज को फिर से लॉन्च कर रहा है।
कंपनी ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन की पहली ऑफिशियल झलक देखने को मिली है, जो पहले लीक हुई जानकारी से काफी मिलती-जुलती है।
माइक्रोसाइट पर डिवाइस को सिल्क व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। डिवाइस में पीछे की तरफ पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है, जिसमें दो बड़े कैमरा रिंग और एक छोटा गोल हिस्सा शायद फ्लैश के लिए है।
क्लीन बैक पैनल, कर्व्ड किनारे और सिंपल लेआउट काफी हद तक उन प्रमोशनल मटीरियल और डमी यूनिट्स जैसे लग रहा है जो पिछले कुछ दिनों में ऑनलाइन सामने आए हैं। इससे ये भी पता चलता है कि पहले लीक हुई जानकारी काफी हद तक सही थी।
Vivo S2 की लॉन्च डेट और संभावित कीमत
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo S2 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च हो सकता है और इसकी सेल 11 अगस्त से शुरू हो सकती है। डिवाइस को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि वीवो ने अभी तक कीमत कन्फर्म नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बेस वैरिएंट की कीमत लगभग 43 हजार रुपये से शुरू हो सकती है।
Vivo S2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S2 में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और कर्व्ड डिस्प्ले भी मिलने वाली है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही फोन में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज भी मिल सकती है। ऐसी भी रिपोर्ट्स आ रही हैं जिसमें बताया गया है कि डिवाइस 7,000mAh बैटरी से लैस होगा।
Vivo S2 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशनके साथ 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल सकता है। सामने की तरफ फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।