विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10,000mAh की दमदार बैटरी वाला Vivo का 5G फोन लॉन्च, कम कीमत में 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:31 PM (IST)

वीवो ने मिड-रेंज सेगमेंट में अपना नया Vivo S2 FE 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 10,000mAh की दमदार बैटरी दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. वीवो S2 FE 5G स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च हुआ।

  2. इसमें 10,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट है।

  3. फोन की बिक्री 20 अक्टूबर से 38,999 रुपये में शुरू होगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने मिड रेंज सेगमेंट में अपना लेटेस्ट Vivo S2 FE 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लाया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिया गया है।

Vivo S2 FE की कीमत

Vivo S2 FE स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 38,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ 42,999 रुपये की कीमत में आता है। वीवो का यह फोन Stellar Green, Titan Black और Zen White कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन की सेल Flipkart, Vivo India की वेबसाइट और दूसरे रिटेल स्टोर में 20 अक्टूबर से शुरू होगी।

Vivo S2 FE की खूबियां

vivo S2FE 5G

Vivo S2 FE स्मार्टफोन में 6.83-इंच का 1.5K (1,260X2,800 पिक्सल) AMOLED Q10 + डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 449 ppi है। इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 2000 निट्स की है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट और 8GB तक की LPDDR4x RAM के साथ लॉन्च किया गया है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी बूके कैमरा दिया गया है। इस फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए 3800 sq mm का वैपोर चैंबर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

Vivo S2 FE स्मार्टफोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS, BeiDou, GLONASS, GALILEO, और QZSS कनेक्टिविटी दी गई है। फोन में 10,000mAh की बैटरी दी है, जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 68 घंटे तक की कॉलिंग सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- 7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर