विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:14 PM (IST)

वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च कर दिया है, यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है।

Vivo V80 भारत में लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स

Vivo V80 भारत में लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo V80 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह फोन इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Vivo V70 का सक्सेसर है। वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.59-इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वीवो का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Android 17 के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Vivo V80 की कीमत

Vivo V80 स्मार्टफोन को भारत में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने दो और वेरिएंट - 8GB + 256GB और 8GB + 512GB लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 69,999 रुपये और 79,999 रुपये है। वीवो का यह फोन Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem कलर ऑप्शन में आता है।

Vivo V80 स्मार्टफोन की सेल Flipkart और Vivo ऑनलाइन स्टोर पर 13 अक्टूबर से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी 10 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक या पुराने फोन पर 10 प्रतिशत का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को 100जीबी का गूगल वन स्टोरेज भी ऑफर किया जा रहा है।

v80

Vivo V80 की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V80 स्मार्टफोन में 6.59-इंच का (1,260 x 2,750 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके साथ ही यह P3 वाइड कलर गमौट सपोर्ट और 459ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट के साथ आता है। Vivo का दावा है कि इस डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। हालांकि इसकी HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स की है।

वीवो का यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर रन करता है। इसके साथ ही फोन 8GB की LPDDR4X RAM और 512GB की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है। Vivo V80 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7 पर रन करता है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Vivo V80 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो Zeiss ट्यून्ड है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजन सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 50-मेगापिक्सल Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा भी मिलता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Zeiss Group Selfie कैमरा दिया गया है।

वीवो के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। यह फोन USB 2.0 सपोर्ट करता है। वीवो के इस फोन में 7200 mAh की बैटरी दी है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 + IP69-रेटिंग के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- 9,020 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर