विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन, 7,050 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Published: Thu, 30 Jul 2026 02:00 PM (IST)

वीवो जल्द ही भारत में अपना नया Vivo S2 5G लॉन्च करने वाला है, जिसमें 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है।

Vivo का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन, 7,050 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Vivo का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन, 7,050 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही भारत में अपना नया Vivo S2 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी लगभग छह साल बाद एक नया S-सीरीज फोन लॉन्च करने जा रही है। हाल के हफ्तों में हैंडसेट की टीजर इमेज और मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।

हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन हैंडसेट के कलर और डाइमेंशन पहले ही सामने आ गए हैं। एक अलग रिपोर्ट में तो टिपस्टर ने आने वाले Vivo S2 5G की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन का ही खुलासा कर दिया है।

Vivo S2 5G का डिजाइन और कलर वैरिएंट्स

ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी Vivo S2 5G को खास युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश करेगी। फोन में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। उम्मीद है कि इसमें पतले बेजल होंगे, जिससे एज-टू-एज इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। आने वाला हैंडसेट तीन कलर में आ सकता है जिसमें सफायर ब्लू, रीगल ब्रॉन्ज और सिल्क व्हाइट ऑप्शन मिल सकता है।

Vivo S2 5G की संभावित कीमत

टिपस्टर PassionateGeekz का कहना है कि Vivo S2 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत लगभग 52 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। डिवाइस 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट में भी आ सकता है, जिसकी कीमत लगभग 56 हजार रुपये हो सकती है।

Vivo S2 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टिपस्टर का दावा है कि Vivo S2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिल सकता है l फोन में 8GB RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट भी मिल सकता है।

Vivo S2 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए आने वाले हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 + IP69 रेटिंग मिल सकती है। इसके अलावा Vivo S2 5G में 7,050mAh की बैटरी मिल सकती है जो 44W FlashCharge को सपोर्ट कर सकती है। फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Vivo के 7,200 mAh बैटरी वाले फ्यूजन रेड 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।