33W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo IQOO Lite हो सकता है लॉन्च, जानें अन्य खासियतें
Vivo IQOO Lite का मॉडल नंबर V1936A है। इसे चीन का 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। यहां दी गई लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Vivo कंपनी का ब्रांड iQOO जल्द ही अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने पर काम कर रहा है। इसका मॉडल नंबर V1936A है। इसे चीन का 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। यहां दी गई लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। खबरों की मानें तो इस फोन का नाम iQOO Lite होने की उम्मीद है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इसे जल्द ही TENAA पर भी लिस्ट किया जाएगा।
Vivo IQOO Lite के संभावित फीचर्स: यह फोन Vivo iQOO स्मार्टफोन का लाइट वर्जन है। ऐसे में इसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। Vivo iQOO को 44W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया था। खबरों के मुताबिक, iQOO Lite में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ OLED डिस्प्ले दिया गया होगा। साथ ही 4500 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है। हालांकि, इससे ज्यादा इस फोन के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
इसके अलावा यह कंपनी Vivo iQOO Neo लॉन्च करने पर भी विचार कर रही है। इसे इस वर्ष जुलाई में पेश किया गया था। इसे जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें 6.38 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2340 है। यह फोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम दी गई है। इसके अलावा 128 जीबी तक की स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित FunTouch OS 9 पर काम करत है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है।