Vivo के नए Earbuds कानों में बाली की तरह लगेंगे, लॉन्च डेट कन्फर्म; डिजाइन और कलर रिवील
Vivo अपने नए क्लिप-स्टाइल TWS ईयरबड्स, Vivo Buds Clip, को 21 सितंबर को चीन में लॉन्च करेगा। ये ईयरबड्स बाली ...और पढ़ें

Vivo के नए Earbuds कानों में बाली की तरह लगेंगे, लॉन्च डेट कन्फर्म; डिजाइन और कलर रिवील

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo जल्द ही मार्केट में नए क्लिप-स्टाइल TWS ईयरबड्स लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Vivo Buds Clip के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने चीन में इन नए ईयरबड्स की लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। इन ईयरबड्स को 21 सितंबर को शाम 7 बजे चीन में लॉन्च किया जाएगा। खास बात ये है कि कंपनी इन्हें अपनी अपकमिंग Vivo X500 सीरीज और Vivo Watch 6 के साथ पेश करने वाली है। चलिए जानते हैं कि इन नए ईयरबड्स में क्या खास देखने को मिल सकता है...
कैसा होगा ईयरबड्स का डिजाइन?
Vivo ने सोशल मीडिया पर ईयरबड्स की तस्वीर शेयर की है। टीजर पोस्ट के जरिए Buds Clip का डिजाइन दिखाया गया है। नए TWS ईयरबड्स में बाली जैसा ओपन-ईयर, क्लिप-स्टाइल डिजाइन देखने को मिल रहा है। कंपनी इन्हें सिर्फ ऑडियो डिवाइस के तौर पर नहीं बल्कि एक फैशन एक्सेसरी के तौर पर भी प्रमोट कर रही है।
कंपनी का कहना है कि नए ईयरबड्स तीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे। बड्स को आप Floating Purple, Moonlight White और Starry Night Black कलर में खरीद सकेंगे। Floating Purple वेरिएंट में ग्लॉसी फिनिश देखने को मिलेगी। जबकि Moonlight White मॉडल में पर्ल जैसा फिनिश मिलेगा। वहीं, Starry Night Black वेरिएंट को स्टडेड पैटर्न के साथ लॉन्च किया जाएगा।
शुरू हो गई प्री-बुकिंग
वीवो ने नए ईयरफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर लेना स्टार्ट कर दिया है। ग्राहक इन्हें कंपनी की चीन वेबसाइट के अलावा JD.com और Tmall के जरिए भी अभी से रिजर्व कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कंपनी ने इन नए वाले Vivo Buds Clip की कीमत और इनके फीचर्स की फुल डिटेल्स अनाउंस नहीं की हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान ही इसके बाकी स्पेसिफिकेशन सामने आने की उम्मीद है।
इन नए वाले Vivo Buds Clip के साथ कंपनी नई Vivo Watch 6 वॉच भी लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा, Vivo X500 सीरीज के तहत कंपनी तीन नए फोन, Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max मॉडल को भी लॉन्च करेगी।
