2400 mAh बैटरी और 20W साउंड आउटपुट वाला नया स्पीकर लॉन्च, स्पोर्ट्स कार जैसा है डिजाइन
UNIX LAMBO वायरलेस स्पीकर स्पोर्ट्स कार जैसे डिजाइन के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ।

HighLights
UNIX LAMBO वायरलेस स्पीकर स्पोर्ट्स कार डिजाइन में लॉन्च हुआ।
यह 20W पोर्टेबल TWS स्पीकर 12 घंटे की बैटरी देता है।
स्पीकर की कीमत 2,999 रुपये है, जिसमें LED डिस्प्ले भी है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। UNIX LAMBO वायरलेस स्पीकर इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह 20W पोर्टेबल TWS स्पीकर है, जो स्पोर्ट्स कार जैसे डिजाइन के साथ लाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 12 घंटे प्लेबैक और फंक्शनल एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है।
UNIX LAMBO वायरलेस स्पीकर की कीमत
UNIX LAMBO को भारत में 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस स्पीकर को ऑरेंज, रेड, ग्रीन और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। इस स्पीकर को यूनिक्स इंडिया की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यूनिक्स इससे पहले कार डिजाइन के स्पीकर लॉन्च कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- Unix India ने पेश किए विंटेज कार लुक वाले शानदार ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत और खूबियां
UNIX LAMBO स्पीकर की खूबियां
LAMBO ब्लूटूथ स्पीकर में 2.5-इंच का ड्राइवर दिया गया है, जिसका आउटपुट 20W है। कंपनी का कहना है कि इसे हाई-बेस, रूम फिलिंग ऑडियो आउटपुट के लिए डिजाइन किया गया है। पोर्टेबल साइज के चलते इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस स्पीकर में कंपनी ने 2,400mAh की बैटरी (1200 mAh कैपेसिटी के दो बैटरी सेल) दी है, जो सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक का बैकअप देता है।
LAMBO वायरलेस स्पीकर ब्लूटूथ के साथ-साथ कनेक्टिविटी के लिए TF कार्ड और USB प्लेबैक जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं। इसके रियर में LED डिस्पले दिया गया है, जिसमें बैटरी और मोड की इंफॉर्मेशन मिलती है। इसकी डिस्प्ले डायनमिक विजुअल भी प्रोड्यूज करती है, जो स्पीकर में चल रहे म्यूजिक के साथ सिंक करती है। इसके साथ ही कार के चारों टायर में एलईडी लाइट का सेटअप मिलता है। ये भी म्यूजिक के साथ सिंक करते हैं।
