Move to Jagran APP

Twitter लाएगा नया फीचर, नही रहेगी अंग्रेजी की जरूरत, अपनी लोकल भाषा में पढ़ पाएंगे Tweets

Twitter पर ट्विट को ट्रांसलेशन करने की सुविधा पहले से मौजूद है। लेकिन अब कंपनी ट्रांसलेशन फीचर को ऑटोमेटिक तरीके से लागू करने की तैयारी कर रही है।

By Renu YadavEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:41 PM (IST)
Twitter लाएगा नया फीचर, नही रहेगी अंग्रेजी की जरूरत, अपनी लोकल भाषा में पढ़ पाएंगे Tweets
Twitter लाएगा नया फीचर, नही रहेगी अंग्रेजी की जरूरत, अपनी लोकल भाषा में पढ़ पाएंगे Tweets

नई दिल्ली, आइएएनएस। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter जल्द Tweet के ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन फीचर को लॉन्च कर सकता है। फिलहाल Twitter की तरफ से ऑटोमेटिक Tweet ट्रांसलेट फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इसकी टेस्टिंग ब्राजील के चुनिंदा iOS और एंड्राइड अकाउंट पर हुई है। इस फीचर की मदद से ट्विट का ऑटोमेटिक तरीके से लोकल लैंग्वेज में ट्रांसलेशन हो जाएगा। Twitter का यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो कोई दूसरी लैंग्वेज नही जानते हैं। ऐसे ट्विटर फॉलोअर को Twitter पर कम्यूनिकेशन करने में आसानी होगी। साथ ही यूजर अब पसंदीदा भाषा में ट्विट पढ़ सकेंगे।

loksabha election banner

बता दें कि Twitter पर ट्विट को ट्रांसलेशन करने की सुविधा पहले से मौजूद है। लेकिन अब कंपनी ट्रांसलेशन फीचर को ऑटोमेटिक तरीके से लागू करने की तैयारी कर रही है। मौजूदा वक्त में प्लेटफॉर्म inline ट्रांसलेशन को सपोर्ट करता है, जो ट्विट को दूसरी भाषा में मैन्युअल तरीके ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है। यह फीचर Twitter के होमपेज पर दिखता है, जहां से जाकर यूजर को ट्वविट ट्रांसलेट करना होगा। मतलब अभी अगर Twitter पर यूजर की प्राइमरी लैंग्वेज के तौर पर English सेट है, और ट्विट दूसरी भाषा में है, तो आपको ट्रांसलेशन बटन क्लिक करना होगा.  लेकिन जल्द ही यूजर को इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।    

हालांकि Twitter के ब्राजील यूजर को अगर अंग्रेजी में ट्विट दिखेंगे, तो वो बिना मैन्युअली ट्रांसलेशन के अपने आप ब्राजीलियन पुर्तगीज में ट्रांसलेट हो जाएंगे। Twitter की तरफ से एक अन्य नए फीचर पर काम किया जा रहा है, जिससे यूजर अपने हर एक पोस्ट के retweets को Quotes के साथ देख सकेंगे। इसे आमतौर अभी तक पर रीट्विट विथ कमेंट के नाम से जाना जााता था। नए फीचर में retweets और likes की तरह ही quote retweets अब ट्विट के नीचे Quotes नाम से मौजूद रहेगा। 

Written by (Saurabh Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.