Move to Jagran APP

किसान ट्रैक्टर रैली में हिंसा के बाद Twitter ने सस्पेंड किये 550 अकाउंट, इनके खिलाफ हुई कार्रवाई

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों को एक तय रूट टैक्टर रैली निकालने की इजाजात दी थी। इस ट्रैक्टर रैली को किसान बिल के विरोध प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिंसा को अंजाम दिया गया।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 07:24 PM (IST)
यह Twitter की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के बाद बड़ा एक्शन लिया है। Twitter की तरफ से 550 ट्वीटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। Twitter के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि Twitter की तरफ से ऐसे अकाउंट को सस्पेंड किया गया है, Twitter के नियमों का उल्लंघन किया है। Twitter के मुताबिक ट्रैक्टर रैली की हिंसा की तस्वीरों को शेयर करने वाले पर कार्रवाई की गई है। साथ ही उपद्रव को भड़काने वाले Twitter मैसेज करने वालों के अकाउंट की पहचान करके उन्हें सस्पेंड किया गया है।

loksabha election banner

हिंसा भड़काने वाले Twitter अकाउंट की हो रही जांच 

Twitter की तरफ से हिंसा फैलाने वाले Twitter अकाउंट की जांच की जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ और Twitter अकाउंट को सस्पेंड किया जा सकता है। Twitter ने 550 अकाउंट को सस्पेंड करते हुए साफ किया  है कि यह कार्रवाई किसी दबाव में नहीं की गई है। Twitter के मुताबिक बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए ट्वीटर अकाउंट को सस्पेंड किया गया है। 

हैशटैग पर भी लगा रोक 

Twitter की तरफ से हिंसा फैलाने वाले हैशटैग को भी रोका जा रहा है। साथ ही इन्हें ट्रेडिंग सेक्शन के टॉप हैशटैग बनाने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। बता दें कि अमेरिका में हुई हिंसा के दौरान भी Twitter की तरफ से कुछ इसी तरह के कदम उठाए गए थे, उस वक्त Twitter ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी Twitter अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। 

क्या था मामला 

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों को एक तय रूट टैक्टर रैली निकालने की इजाजात दी थी। इस ट्रैक्टर रैली को किसान बिल के विरोध प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिंसा को अंजाम दिया गया। इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.