विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! Twitter यूजर 20 जनवरी से न करें ये काम, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Fri, 18 Dec 2020 01:48 PM (IST)

Twitter की नई पॉलिसी के तहत अगर किसी अकाउंट को नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके उसका वेरिफिकेशन ...और पढ़ें

यह Twitter की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।
यह Twitter की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, आइएएनएस. Twitter India की तरफ से ऐलान किया गया है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter की नई वेरिफिकेशन पॉलिसी को 20 जनवरी से लागू किया जा रहा है। ऐसे में 20 जनवरी से Twitter इस्तेमाल करते समय यूजर को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि Twitter की पॉलिसी के उल्लंघन पर ऑटोमैटिकली वेरिफिकेशन बैज यानी ब्लू टिक मार्क हटा दिया जाएगा। Twitter ने अपने ब्लॉग में कहा है कि जो Twitter अकाउंट एक्टिव नही है या फिर उनकी डिटेल अधूरी है, उन अकाउंट से वेरिफिकेशन बैज हटा दिया जाएगा। यानि जिन्होंने लंबे वक्त से Twitter का इस्तेमाल नही किया है या फिर उनकी डेथ हो गई है। ऐसे ट्विटर अकाउंट को हटा दिया जाएगा। 

Twitter यूजर न करें ये ट्वीट 

Twitter की नई पॉलिसी के तहत अगर किसी अकाउंट को नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका वेरिफिकेशन हटा दिया जाएगा। मतलब यूजर को 20 जनवरी से ट्वीट करते वक्त सावधान रहना चाहिए। यूजर को 20 जनवरी से फर्जी और हिंसा फैलाने वाले और से्क्शुअल ट्वीट करने से बचना चाहिए। इसके अलावा फर्जी या फिर हिंसा फैलाने वाले और सेक्शुअल ट्वीट को रीट्वीट नही करना चाहिए। ऐसा करने पर यूजर के वेरिफिकेशन को रद्द किया जा सकता है।  

नियमों के उल्लंघन पर हटेगा ब्लू टिक मार्क 

नई पॉलिसी के तहत Twitter के नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले अकाउंट का वेरिफेकेशन हटाया जा सकता है। साथ ही इन अकाउंट पर निगरानी रखी जाएगी। दरअसल ट्विटर अपने नियमों के वेरिफिकेशन प्रॉसेस में साल 2021 में सुधार करने जा रहा है। Twitter ने तीन साल पहले ब्लू बैज देने वाली वेरिफिकेशन प्रॉसेस को आम पब्लिक के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, पिछले माह इसकी लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है। Twitter की नई पॉलिसी को लेकर यूजर को ऑटोमैटिकली इन ऐप से नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें नए नियमों को लेकर यूजर को जागरूक किया जाएगा। Twitter की तरफ से अपने नए वेरिफिकेशन प्रॉसेस के लिए आम पब्लिक से राय मांगी गई थी। ऐसे में पिछले दो हफ्तों में ट्विटर को करीब 22,000 सर्वे रिस्पॉन्स मिले हैं। इसमें एकेडमिक, साइंटिस्ट और अध्यात्मिक कैटेगरी बनाने का सुझाव मिला है। बता दें Twitter इस दिशा में काम कर रहा है।