महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए Twitter ने लॉन्च की इमोजी
Twitter ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के साथ मिलकर महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इमोजी लॉन्च की हैं। साथ ही कंपनी ने ,GenerationEquality ,OrangeTheWorld , 16Days और ,HumanRightsDay जैसे हैशटैग भी जारी किए हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के साथ मिलकर महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इमोजी लॉन्च की हैं। साथ ही कंपनी ने #GenerationEquality, #OrangeTheWorld, # 16Days और #HumanRightsDay जैसे हैशटैग भी जारी किए हैं।
Twitter ने कहा कि उसकी तरफ से दुनियाभर के लोकल नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन को सपोर्ट किया जा रहा है। साथ ही उन्हें अपने पार्टनर के जरिए विज्ञापन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस तरह Twitter का उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विज्ञापन पहुंचाने में मदद मिलेगी।
संयुक्त राष्ट्र महिला के कार्यकारी निदेशक Phumzile Mlambo-Ngcuka ने कहा है कि हमने पूरी दुनिया में देखा है कि कैसे लोग कोरोनावायरस को खत्म करने में लगे हैं। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा भी एक महामारी है। हमें इस महामारी को भी जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने आगे कहा है कि हम महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा जैसी महामारी को खत्म करने के लिए ट्विटर जैसे पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Twitter का पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोग्राम
Twitter Verification प्रोग्राम की तीन साल बाद वापसी हो रही है। इस पब्लिक वेरिफिकेशन प्रोग्राम को साल 2017 में बंद कर दिया गया था, जब Twitter पर गलत तरीके से ब्लू टिक चेकमार्क बैज देने के आरोप लगे थे। हालांकि Twitter दोबारा से साल 2021 से ब्लू टिक बैज के लिए वेरिफिकेशन्स प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। ऐसे में अब लोग ब्लू टिक के लिए दोबारा से रिक्वेस्ट कर सकेंगे।
कंपनी ले रही फीडबैक
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter साल 2021 से अपना वेरिफ़िकेशन प्रोग्राम शुरू करेगी। इससे पहले कंपनी वेरिफिकेशन को लेकर पब्लिक फीडबैक ले रही है जिसकी आखिरी तारीख 8 दिसंबर है। इसके लिए कंपनी ने #VerifcationFeedback की शुरुआत की है, जिसे ट्वीट करके लोग वेरिफिकेशन पॉलिसी पर अपना सुझाव दे सकेंगे।