Move to Jagran APP

Twitter हुआ डाउन, लाखों यूजर्स को पोस्ट करने में हो रही है परेशानी

Twitter डाउन के कारण यूजर्स न तो इसमें कोई पोस्ट शेयर कर पा रहे हैं और न ही पोस्ट देख पा रहे हैं। इससे परेशान होकर यूजर्स ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद Twitter की ओर से भी बयान जारी किया गया।

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 07:47 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 08:08 AM (IST)
Twitter हुआ डाउन, लाखों यूजर्स को पोस्ट करने में हो रही है परेशानी
यह दैनिक जागरण की फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter एक बार फिर से डाउन हो गया है। जिसके कारण Twitter पर यूजर्स लॉगइन करने में असमर्थ हो रहे हैं। इसके अलावा वह कई पोस्ट भी नहीं देख पा रहे। इस समस्या के बाद Twitter की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया गया और कहा गया कि जल्द ही समस्या को ठीक किया जाएगा। हालांकि, कुछ समय बाद यह समस्या ठीक भी हो गई।

loksabha election banner

Twitter का बयान

Twitter डाउन होने की समस्या सामने आने के बाद कंपनी की ओर से एक बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया कि 'आप में कई लोगों का Twitter डाउन हो गया है। हमारे इंटरनल सिस्टम में कुछ परेशानी थी। हम इसे ठीक करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। ये समस्या किसी हैंकिंग या सुरक्षा में सेंध के कारण नहीं हो रही है।'

यूजर्स को हुई परेशानी

Downdetector.com पर दी गई जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर को सोशल साइट Twitter ठप हो गई थी। जिसके कारण यूजर्स को लॉगइन करने या पोस्ट करने में समस्या आ रही थी। उस दौरान कोई भी पोस्ट नहीं कर पा रहा था। यहां तक सर्च करने पर भी कोई कंटेंट शो नहीं हो रहा था। जिसके बाद कंपनी ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए ये स्पष्ट किया Twitter में कोई हैकिंग की समस्या नहीं आई है। बल्कि इसमें आंतरिक समस्या है और इसे ठीक किया जा रहा है।

ढाई घंटे बाद बहाल हुई सर्विस

Twitter डाउन होने के लगभग ढाई घंटे बाद फिर से ठीक हो गया। अब यूजर्स इसका उपयोग कर पा रहे हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर करते हुए बताया है कि अब Twitter ने काम करना शुरू कर दिया है। आप सभी के सब्र के लिए धन्यवाद।

पहली बार नहीं हुई है समस्या

Twitter डाउन होने की समस्या पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस बार अंदेशा हैकिंग का लगाया जा रहा था जो​ कि गलत था। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दिनों कई बड़ी ​हस्तियों के अकाउंट हैक होने के बाद Twitter सुरक्षा को लेकर कई सवालों के घेरे में था। जिसके कारण यूजर्स के बीच थोड़ा डर बना हुआ था। वैसे कंपनी ने Twitter डाउन होने के बाद यूजर्स को बता दिया था कि यह हैकिंग के कारण नहीं हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.