Move to Jagran APP

Twitter डाउन होने से भारत समेत कई देशों के यूजर्स को हुई परेशानी

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर Twitter डाउन होने की ​शिकायत है। इसमें भारत समेत कई देशों के यूजर्स शामिल हैं

By Renu YadavEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 04:33 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 04:53 PM (IST)
Twitter डाउन होने से भारत समेत कई देशों के यूजर्स को हुई परेशानी
Twitter डाउन होने से भारत समेत कई देशों के यूजर्स को हुई परेशानी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर आज दिन में करोड़ों यूजर्स को ट्वीट करने और नए ट्वीट्स देखने में परेशानी हो रही थी। यूजर्स ने Twitter डाउन होने की समस्या सोशल मीडिया पर भी शेयर की। यूजर्स ने Twitter डाउन होने की जानकारी देते हुए बताया कि वे काफी देर से नए ट्वीट नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि यह समस्या थोड़ी देर में यह ठीक भी हो गई। लेकिन इसकी वजह यूजर्स को काफी परेशानी हुई। Twitter डाउन होने की समस्या भारत के अलावा यूएस, जापान और यूरोप में भी सामने आई।

loksabha election banner

यूजर्स ने Twitter डाउन होने की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह काफी देर से ट्वीटर का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और यह समस्या सबसे ज्यादा एंड्राइड ऐप में देखी गई। यूजर्स ने इस समस्या की जानकारी Down Detector वेबसाइट पर शेयर की है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार Twitter आज दिन में 2 बजकर 40 मिनट पर डाउन हुआ था। साथ ही यह भी बताया गया कि उस समय ग्लोबली 400 से ज्यादा यूजर्स को Twitter का उपयोग करने में परेशानी हो रही थी। 

अपनी परेशानी शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 10 मिनट के लिए Twitter बिल्कुल क्रेश हो गया। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि मैं काफी देर से Twitter का उपयोग नहीं कर पा रहा हूं।

Twitter डाउन होने के कारण इसे भारत समेत मलेशिया, इंडोनेशिया, जापान, यूरोप और यूएस में यूजर्स द्वारा उपयोग करने में समस्या सामने आ रही थी। बता दें कि इससे पहले 7 फरवरी को 10,000 से ज्यादा यूजर्स ने Twitter डाउन होने की शिकायत की थी। जिसमें यूएस ओर यूरोप के यूजर्स शामिल थे।

इसके अलावा पिछले साल अक्टूबर में भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर करोड़ों यूजर्स ने शिकायत की थी कि उन्हें ट्वीट करने में परेशानी हो रही है क्योंकि Twitter का TweetDeck पूरी तरह से ठप हो गया था। हालांकि बाद में कंपनी ने यूजर्स को आश्वासन देते हुए समस्या को जल्द ही दूर करने का वादा किया और इसे कुछ समय बाद ठीक भी कर दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.