Move to Jagran APP

Twitter ने इसलिए बंद किया था अमूल का अकांउट, जानें क्या है पूरा मामला

Twitter ने हाल ही में चीन के खिलाफ एक पोस्ट डालने के कारण भारत के सबसे बड़ी डेयरी Amul का ट्विटर अकाउंट को बंद ​कर दिया था

By Renu YadavEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:47 PM (IST)
Twitter ने इसलिए बंद किया था अमूल का अकांउट, जानें क्या है पूरा मामला
Twitter ने इसलिए बंद किया था अमूल का अकांउट, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ​Twitter और Amul का विवाद काफी चर्चा में है। हाल ही में ​Twitter ने देश की सबसे बड़ी मिल्क डेयरी Amul के आधिकारिक अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया था। हालांकि बाद में इसे एक्टिवेट कर दिया गया। बता दें कि Twitter ने ऐसा इसलिए किया था कि Amul के ट्विटर पेज पर एक क्रिए​टिव पोस्ट के साथ 'एग्जिट द ड्रैगन' कैंपेन चलाया जा रहा था और इस कैंपेन में Amul ने चीनी प्रोडक्ट का बहिष्कार करने की बात की है। इस कैंपेन के बाद ​Twitter पर लगातार लोगों की प्रतिक्रयाएं सामने आ रही हैं। वहीं अब ​Twitter ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है। 

loksabha election banner

​Twitter ने दी सफाई

Twitter द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि Amul का अकाउंट किसी कार्टून या कैंपेन की वजह बंद नहीं किया था। बल्कि इसकी असली वजह सिक्योरिटी थी। बयान में बताया ​गया कि पिछले कुछ दिनों से ​Twitter सिक्योरिटी चेकअप कर रहा है। इस दौरान यूजर्स से उनका लॉग​इन वेरिफिकेशन कोड मांगा जा रहा है और जो यूजर्स लंबे समय तक वेरिफिकेशन कोड उपलब्ध नहीं करा रहे उनका अकाउंट अस्थाई तौर पर ब्लॉक किया जा रहा है। यह केवल एक सिक्योरिटी का हिस्सा है। साथ ही यह कहा गया कि ​Twitter ने किसी अकाउंट को सस्पेंड या बैन नहीं किया था। 

जानें ​Twitter और Amul का मामला

जैसा कि हमने बताया कि हाल ही में Amul का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया ​था। जिसके पीछे एक कैंपेन को वजह बताया गया। इसके बाद ​Twitter ने स्पष्ट करते हुए बताया कि अकाउंट को केवल सिक्योरिटी के कारण बंद किया गया था। बता दें कि भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बाद शुक्रवार को लोकप्रिय डेयरी Amul ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कैंपेन पोस्ट था। इस कैंपेन को Exit the Dragon? नाम से चलाया गया। जिसमें चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने के लिए कहा गया। साथ ही इसमें बने कार्टून में Amul गर्ल देश को ड्रैगन से बचाती हुई नजर आ रही थी। इस पोस्ट के बाद Amul का Twitter अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

Amul का अकाउंट ब्लॉक होने के बाद सोशल मीडिया पर #Amul ट्रेंड करने लगा और लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। लोगों ने सोशल मीडिया पर Amul का सपोर्ट करते हुए लिखा है कि ​Twitter ने इस तरह की वफादारी उस देश के प्रति दिखाई है जिसने उसके ऊपर बैन लगा रखा है। अमूल भारतीय है और उस पर गर्व है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा है कि चीन के खिलाफ बोलने पर Twitter ने Amul को बैन कर दिया जबकि चीन में वह खुद ही बैन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.