TikTok यूएस में हुआ डाउन, क्या भारत के बाद अब यूएस में भी हो सकता है बैन!
TikTok को लेकर यूएस और यूरोप के कुछ यूजर्स ने शिकायत है कि यह ऐप रात 2 बजे से डाउन है और इस पर न तो वीडियो देख पा रहे हैं और न ही वीडियो अपलोड हो रही है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok पिछले कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है। भारत द्वारा बैन किए गए 59 चाइनीज ऐप्स में यह भी शामिल था। भारत के इस ऐप पर प्रतिबंध लगने के अब चर्चा है कि जल्द ही यह यूएस में बैन हो जाएगा। हालांकि अभी यूएस में TikTok को बैन करने की कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसे में एक चौकांने वाली खबर सामने आई है। यूएस में कुछ TikTok यूजर्स का कहना है कि TikTok डाउन हो गया है और इस पर कोई वीडियो शो नहीं हो रही है।
TikTok के डाउन होने की शिकायत यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म Twitter पर शेयर की है। वहीं Downdetector की रिपोर्ट में भी बताया गया है कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के TikTok यूजर्स ने दोपहर 2 बजे के बाद TikTok डाउन होने की शिकायत की है। इस शेयरिंग ऐप के डाउन होने को लेकर 17,000 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत की है और कहा है कि वह TikTok पर वीडियो देखने में असमर्थ है। इतना ही नहीं वीडियो पर दिखाई देने वाले लाइक्स भी जीरो हो गए हैं।
me running to twitter to see if anyone's tik tok is working #tiktokdown pic.twitter.com/Mvu8Ao8o0f— maddie (@goodnightnsel) July 9, 2020
me yesterday: “whatever i doubt they’ll actually ever really ban tik tok”
me going on today and seeing every single video has 0 likes and views: #tiktokdown pic.twitter.com/aDVbzfxtts— kathleen (@kathleen_hanley) July 9, 2020
Hi TikTok community! We're aware that some users are experiencing app issues – working to quickly fix things, and we'll share updates here! — TikTokSupport (@TikTokSupport) July 9, 2020
अब ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अचानक से वीडियो पर लाइक्स का जीरो हो जाना कहीं TikTok को बैन करने का संकते तो नहीं हैं। क्या भारत के बाद अब TikTok यूएस और यूरोप में बैन किया जाएगा? इन सभी सवालों के लिए किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। लेकिन यूजर्स की TikTok के डाउन होने की शिकायत करने के बाद TikTok ने ट्विटर पर कहा है कि 'हम जल्दी इस समस्या को ठीक करेंगे।'
अमेरिका में TikTok को बैन करने पर चर्चा
हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने TikTok को बैन करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि TikTok समेत चीन के सभी सोशल मीडिया ऐप को बैन करने के बारे में हम गंभीरता से सोच रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया भी लगा सकता है TikTok पर बैन
TikTok को भारत में बैन किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया भी ऐप को बैन करने का समर्थन कर रहा है। क्योंकि चीनी सरकार इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स के डाटा को एकत्रित करने के लिए कर रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की संसद में मांग की गई है कि यूजर्स को प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इस चाइनीज को बैन कर देना चाहिए। हालांकि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।