Move to Jagran APP

Tiktok बैन से Mitro ऐप को डबल फायदा, भारी डाउनलोडिंग के साथ मिली बड़ी फंडिंग

Tiktok बैन के बाद Mitron ऐप के रोजाना के ट्रैफिक में 11 गुना का इजाफा देखने को मिला है। यह फंडिंग Mitron ऐप के एक करोड़ डाउनलोड होने के पांच दिन बाद मिली है।

By Renu YadavEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 04:07 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 04:07 PM (IST)
Tiktok बैन से Mitro ऐप को डबल फायदा, भारी डाउनलोडिंग के साथ मिली बड़ी फंडिंग
Tiktok बैन से Mitro ऐप को डबल फायदा, भारी डाउनलोडिंग के साथ मिली बड़ी फंडिंग

नई दिल्ली, टेक डेस्क। केंद्र सरकार के चीनी ऐप को बैन करने के फैसले का देशी ऐप Mitron को डबल फायदा मिला है। एक तरफ जहां Mitron ऐप को मात्र तीन माह में 1.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीं दूसरी तरह ऐप को 2 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है। यह फंडिंग 3one4 कैपिटल और Letsventure सिंडिकेट से मिली है। बता दें कि Mitron ऐप की पैरेंट कंपनी Mitron TV है। Tiktok बैन के बाद Mitron ऐप के रोजाना के ट्रैफिक में 11 गुना का इजाफा देखने को मिला है। यह फंडिंग Mitron ऐप के एक करोड़ डाउनलोड होने के पांच दिन बाद मिली है। Mitron ऐप को Google Play Store पर इसी साल अप्रैल में पेश किया गया था। ऐप के पाकिस्तानी होने के दावे के बीच Mitron ऐप को Play Store से हटा दिया  गया था। हालांकि तीन दिन बाद मित्रों एप फिर से प्ले-स्टोर पर वापस आ गया।

loksabha election banner

इंडियन शार्ट वीडियो शेयरिंग Mitron ऐप को लॉन्चिंग के एक माह में 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिले थे। ऐप रिलीज के एक माह में Google Play Store पर Mitron ऐप दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया था। Mitron ऐप के फाउंडर आईआईटी रूड़की के छात्र रहे शिवांक अग्रवाल और विश्वेसरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के छात्र रहे अनीश खंडेलवाल हैं।

इसका यूजर इंटरफेस बिल्कुल TikTok की तरह है। इसके ओनर आईआईटी रुड़की के स्टूडेंट शिबांक अग्रवाल हैं। अग्रवाल ने Mitron का सोर्स कोड पाकिस्तानी कोडिंग कंपनी Qboxus से खरीदा था। इसका पाकिस्तानी वर्जन TicTic है। कंपनी का दावा है कि एक घंटे में Mitron ऐप पर 30 मिलियन वीडियो व्यूज मिल रहे हैं। यूजर्स दस भाषाओं में लाखों वीडियोज अपलोड करते हैं। शिवांक ने बताया कि Mitron ऐप में और तेजी लाने के लिए हम कई नए टैलेंट को हायर कर रहे हैं।

(Written By- Saurabh Verma)

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.