विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फेस्टिव सीजन अपने स्मार्टफोन से कैसे लें परफेक्ट तस्वीरें

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 22 Oct 2019 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 03:10 PM (IST)

फेस्टिव सीजन में आप OnePlus 7T या OnePlus 7T Pro की मदद से शानदार फोटोग्राफी का अनुभव ले सकते हैं...

इस फेस्टिव सीजन अपने स्मार्टफोन से कैसे लें परफेक्ट तस्वीरें
इस फेस्टिव सीजन अपने स्मार्टफोन से कैसे लें परफेक्ट तस्वीरें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिवाली मतलब हर तरफ खुशियां ही खुशियां! नए-नए कपड़े, अलग-अलग तरह की मिठाई, दुल्हन की तरह सजे घर, खूबसूरत रंगोली, जलते हुए दिए और मोमबत्तियां, घरों पर टिमटिमाते लाइट, पटाखों की लाइट आदि इन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है, और मन करता है कि इन सभी खूबसूरत यादों को किसी कैमरे समेट लिया जाए। अलग-अलग मौकों पर सूंदर और आकर्षक तस्वीरें तो हम सभी लेते हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर फोटोग्राफी करने का मजा ही अलग है। इसकी सबसे बड़ी वजह है लाइटिंग। बता दें कि फोटोग्राफी के लिए बेहतर लाइटिंग का होना बहुत ही जरूरी है। इससे तस्वीरें अच्छी आती हैं। 

एक दौर था जब इस तरह के खूबसूरत पल को कैप्चर करने के लिए लोगों के पास कैमरा नहीं था। लेकिन आज बाजार में ऐसे ढेरों स्मार्टफोन हैं, जिसके कैमरे की मदद से फेस्टिवल की यादों को आप समेट सकते हैं। हालांकि ऐसे कम ही स्मार्टफोन हैं जिनका कैमरा रात के समय शानदार तरीके से काम करता हो। OnePlus के स्मार्टफोन्स उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro लॉन्च हुआ था। वैसे तो ये दोनों स्मार्टफोन हर लिहाज से परफेक्ट है, लेकिन कैमरा के मामले में यह फोन काफी लाजवाब है। अगर आप दिवाली के हर एक पल को खूबसूरत तरीके से कैप्चर करना चाहते हैं, तो आपके हाथ में OnePlus 7T या OnePlus 7T Pro जरूर होना चाहिए। आइए जानते हैं कि फेस्टिव सीजन के दौरान आप अपने स्मार्टफोन से परफेक्ट शॉट्स कैसे ले सकते हैं।   

 

बोकेह के साथ तस्वीरें– सबसे पहले तो यह समझ लीजिए कि स्मार्टफोन में बोकेह मोड क्या है? दरअसल यह कैमरा का ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप सब्जेक्ट पर फोकस करके बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं। दिवाली पर ऐसे कई क्षण होते हैं, जहां आप बोकेह इफेक्ट का इस्तेमाल करके आप अच्छी और लाजवाब तस्वीरें ले सकते हैं।

एक तस्वीर में सभी आ जाएं – मोबाइल से फोटोग्राफी करते समय हर चीज एक ही फ्रेम में नहीं आ पाती। लेकिन जब आपके हाथ में OnePlus 7T या OnePlus 7T Pro हो तो आपको यह समस्या नहीं आएगी। इसका अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा बहुत बड़े क्षेत्र और उसमें आने वाले हर एक चीज को आसानी से शामिल कर लेता है। अगर आप दिवाली पर घर के साथ पूरे परिवार की तस्वीरें लेना चाहते हैं, तो अपने फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस का इस्तेमाल कीजिए। आपके द्वारा ली गई तस्वीरें डिटेल्स के साथ आकर्षक होंगी। अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा की मदद से आप रात में छत से अपने क्षेत्र की तस्वीरें भी ले सकते हैं। यकीन मानिए, आपकी तस्वीरें अनोखी और लाजवाब होंगी।  

नाइट स्केप मोड - दिवाली के मौके पर अगर आपको जगमगाते दीयों के साथ अपनी तस्वीर लेनी है या घर की लाइटिंग और झालर को अपने कैमरे में कैद करना है, तो आपके स्मार्टफोन में नाइट स्केप मोड का होना बहुत ही जरूरी है। यह मोड रात में अच्छी तस्वीरें लेने में मदद करता है। OnePlus 7T या OnePlus 7T Pro के नाइट स्केप मोड के साथ आप किसी भी तरह की तस्वीरें लें आपको रिजल्ट अच्छे ही मिलेंगे। दिन हो या रात इससे ली गई तस्वीरें काफी क्लियर और ब्राइट होती हैं। साथ ही, तस्वीरों की डायनामिक रेंज अच्छी रहती है। वैसे इसकी मदद से वीडियो बनाने का अनुभव भी शानदार रहता है।

 लेखक -  शक्ति सिंह

*This article is in partnership with JNM iCell.

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।