विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इन फोन में नहीं काम करेगा वॉट्सऐप, Apple के ये iPhone भी लिस्ट में हैं शामिल

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2022 10:27 AM (IST)Updated: Tue, 27 Dec 2022 10:28 AM (IST)

मेटा का मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अब बहुत से डिवाइसेस के साथ काम नहीं करेगा। इन फोन की लिस्ट में कई ...और पढ़ें

WhatsApp will not works for these phone, know the details
WhatsApp will not works for these phone, know the details

नई दिल्ली , टेक डेस्क। दुनिया भर के लाखों लोग वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कंपनी आए दिन अपने फीचर्स को अपडेट करता रहता है। आसान शब्दों में कहे तो ये हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। ऐसे में अगर आपके फोन में वॉट्सऐप काम करना बंद कर दे तो? जी हां मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि WhatsApp 31 दिसंबर, 2022 से पुराने स्मार्टफोन मॉडल के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है।

31 दिसंबर से कई फोन में नहीं मिलेगा वॉट्सऐप

जैसा कि हम बता चुके है कि 31 तारीख से कई फोन में वॉट्सऐप काम नहीं करेगा। इस लिस्ट में Apple, Samusung, Huawei जैसे कई ब्रांड्स के 49 स्मार्टफोन शामिल हैं। बता दें कि ये स्मार्टफोन कई साल पुराने मॉडल हैं।ऐसा हो सकता है कि आप पहले ही इन स्मार्टफोन को बदल चुके हो। इसके अलावा इनमें से अधिकांश स्मार्टफोन भारत में कभी नहीं आए, इसलिए भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए थोड़ी राहत है। आइये इस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

इन स्मार्टफोन में नहीं काम करेगा वॉट्सऐप

इस लिस्ट में कई बड़े ब्रांड शामिल किए गए है। इन फोन्स में WhatsApp करने का एक बहुत बड़ा कारण ये हो सकता है कि ये फोन काफी पुराना है। आइये इस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

  • LG Optimus 4X HD
  • LG Optimus F3
  • LG Optimus F3Q
  • LG Optimus F5
  • LG Optimus F6
  • LG Optimus F7
  • LG Optimus L2 II
  • LG Optimus L3 II
  • LG Optimus L3 II Dual
  • LG Optimus L4 II
  • LG Optimus L4 II Dual
  • LG Optimus L5
  • LG Optimus L5 Dual
  • LG Optimus L5 II
  • LG Optimus L7
  • LG Optimus L7 II
  • LG Optimus L7 II Dual
  • LG Optimus Nitro HD
  • Memo ZTE V956
  • Samsung Galaxy Ace 2
  • Samsung Galaxy Core
  • Samsung Galaxy S2
  • Samsung Galaxy S3 mini
  • Samsung Galaxy Trend II

  • Samsung Galaxy Trend Lite
  • Samsung Galaxy Xcover 2
  • Sony Xperia Arc S
  • Sony Xperia miro
  • Sony Xperia Neo L
  • Wiko Cink Five
  • Wiko Darknight ZT

इस फीचर्स पर भी काम कर रहा है वॉट्सऐप

नई रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट की रिपोर्ट करने की अनुमति देगा। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार ये फीचर यूजर्स को स्टेटस सेक्शन में एक नए मेन्यू में स्टेटस अपडेट रिपोर्ट करने देगा।

अगर किसी यूजर को कोई संदिग्ध ,स्टेटस अपडेट मिलता है जो ऐप की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो यूजर्स के पास टीम को इसकी रिपोर्ट करने का विकल्प होगा।

यह भी पढ़ें -Samsung के इस फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, आधी से भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे डिवाइस