Move to Jagran APP

इन iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा Apple का iOS 17 अपडेट, यहां चेक करें लिस्ट

iOS 17 Update iPhone X iPhone 8 और iPhone 8 Plus को iOS 17 अपडेट नहीं मिलेगा। इसके अलावा iPhone 6 और iPhone 7 सीरीज को भी ये नया अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि एपल इन फोन पर सिक्योरिटी पैच अपडेट देना जारी रखेगा। iPhone X और iPhone 8 सीरीज को 2017 में लॉन्च किया गया था। ये फोन iOS 11 के साथ लॉन्च हुए थे।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyPublished: Sun, 17 Sep 2023 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2023 07:00 PM (IST)
iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus को iOS 17 अपडेट नहीं मिलेगा।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आईफोन 15 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद Apple ने iOS 17 रोल आउट की घोषणा की। कल यानी 18 सितंबर को एपल IOS 17 अपडेट पेश करेगी। IOS 17 अपडेट में आईफोन यूजर्स को कई नए फीचर देखने को मिलेंगे।

हालांकि कुछ ऐसे iPhone मॉडल हैं जिनको iOS 17 अपडेट नहीं मिलेगा। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यूजर फेस टाइम, आईमैसेज, स्टीकर्स, एयरड्रॉप, जरनल, स्टैंडबाय डिस्प्ले जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इन iPhone को नहीं मिलेगा iOS 17 अपडेट

iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus को iOS 17 अपडेट नहीं मिलेगा। इसके अलावा iPhone 6 और iPhone 7 सीरीज को भी ये नया अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि एपल इन फोन पर सिक्योरिटी पैच अपडेट देना जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें: iOS 17 में मिलते हैं ये खास सिक्योरिटी फीचर्स, जानिए आपके iPhone के लिए क्यों हैं जरूरी

हालहीं में लॉन्च हुए iPhone 15 सीरीज को आईओएस 17 का अपडेट मिलेगा। iPhone X और iPhone 8 सीरीज को 2017 में लॉन्च किया गया था। ये फोन iOS 11 के साथ लॉन्च हुए थे और इनको iOS 16 तक अपडेट मिला।

इन iPhone मॉडल को मिलेगा नया iOS 17 अपडेट

  • iPhone Xr
  • iPhone Xs
  • iPhone Xs Max
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max
  • iPhone SE (2nd Gen)
  • iPhone 12 Mini
  • iPhone 12
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 13 Mini
  • iPhone 13
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone SE (3rd Gen)
  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max
  • iPhone 15
  • iPhone 15 Plus
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max

IOS 17 की खूबियां

IOS 17 अपडेट में स्टैंडबाय डिस्प्ले फीचर, फेसटाइम, एयर ड्रॉप, जर्नलिंग ऐप और स्टीकर्स जैसे कई धांसू फीचर्स मिलेंगे। बता दें, Apple ने iOS 17 के साथ ट्रैकिंग को रोकने के लिए नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है। कंपनी ने ट्रैकर्स के खिलाफ अपने मुहिम को मजबूत बनाने के लिए नए फीचर को पेश किया है।

ये भी पढ़ें: नए iPhone 15 की लॉन्चिंग से लेकर WhatsApp को मिले जबरदस्त फीचर तक, पढ़ें टेक की बड़ी खबरें

iOS 17 ने मैसेज में भी एक खास सिक्योरिटी फीचर पेश किया है, जो चेक इन के नाम से जाना जाता है। इस फीचर के साथ आप अपने लोकेशन पर पहुंचने पर टेक्स्ट के जरिए से दोस्तों या परिवार को ऑटोमेटिकली भेज सकते हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.