विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके iPhone पर नहीं चल रहे ये जरूरी ऐप्स? जानिए क्या है इसकी वजह, यहां देखें पूरी लिस्ट

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2022 11:06 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 22 Nov 2022 11:45 AM (GMT+05:30)

स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। सामान मंगाने से लेकर ऑर्डर करने तक कई ऐसे काम हैं जो इसकी ...और पढ़ें

these apps are not working in iPhone, check the list
these apps are not working in iPhone, check the list

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते कुछ सालों में ऐप्स हमारे लिए एक अहम कंप्यूटिंग टूल बन गए हैं। टिकट बुकिंग; अस्पताल और डॉक्टर की अपॉइंमेंट; बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं; यूटिलिटी बिल भुगतान, ये सभी काम इसकी मदद से होते हैं। इन ऐप्स के जरिए आपको कई जरूरी सरकारी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, आधार, PF जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

हालांकि, इनमें से अधिकांश सेवाएं Google Play Store पर हैं और इन्हें Android यूजर्स आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ऐप्पल ऐप स्टोर पर नहीं हैं। इसका मतलब है कि आईफोन यूजर्स इन्हें अपने फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। आइए, ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में जानते हैं।

MyGrievance

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित MyGrievance ऐप यूजर्स को केंद्र और राज्य सरकार के संगठनों से संबंधित शिकायतें दर्ज करने की अनुमति देता है। ये ऐप यूजर्स को रियल टाइम में उनकी शिकायतों की स्थिति को ट्रैक करने की भी अनुमति देता है।

MyCGHS

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध, ऐप यूजर्स को डॉक्टरों और कल्याण केंद्रों के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने, रद्द करने या देखने की अनुमति देता है। यूजर ऐप का उपयोग करके अपने उपचार के लिए पैनल पर उपलब्ध अस्पतालों और लैब की जांच भी कर सकते हैं।

Jeevan Pramaan (जीवन प्रमाण)

ये ऐप पेंशनर्स को बायोमेट्रिक सक्षम आधार-आधारित डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र देता है। यूजर् जीवन प्रमाण आईडी की मदद से ऐप का उपयोग करके सर्टिफिकेशन की PDF कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

DND

TRAI DND (डू नॉट डिस्टर्ब) ऐप यूजर्स को Unsolicited Commercial Communication (UCC) / टेलीमार्केटिंग कॉल / SMS से बचने के लिए DND के तहत अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करने में सक्षम बनाता है।

रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प ड्यूटी

रजिस्ट्रेशन और स्टाम्प ड्यूटी ऐप को मेघालय के नागरिकों को केवल पूर्वी खासी हिल्स जिले के उप-रजिस्ट्रार के अधिकार क्षेत्र में भूमि के पंजीकरण के लिए आवश्यक अनुमानित स्टांप शुल्क राशि और पंजीकरण शुल्क जानने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

PMO India

यह भारतीय प्रधान मंत्री कार्यालय के लिए आधिकारिक ऐप है।ये ऐप सभी लेटेस्ट जानकारी, समाचार अपडेट और प्रधान मंत्री के कार्यालय से संबंधित सूचनाएं देता है। ये ऐप 13 भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें PM के साथ 'मन की बात' की ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो भी हैं।

यह भी पढ़ें - WhatsApp Tips: अपने दोस्तों और परिवार के लिए ऐसे शेड्युल करें अपना मैसेज, यहां जानें पूरा तरीका

Bhashini (भाशिनी)

भाशिनी ऐप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती तकनीकी की पॉवर का लाभ उठाकर नागरिकों के लिए सेवाओं और प्रोडक्ट को विकसित करने के लिए भाषाओं के लिए एक राष्ट्रीय सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने के लिए बनाया गया है।

Yogyata(योग्यता)

ये ऐप एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यह यूजर को नए कौशल सीखने और उन्हें भविष्य में नौकरियों के लिए योग्य बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Kisan Suvidha (किसान सुविधा)

किसान सुविधा ऐप को किसानों के लिए उनकी उपज को उचित मूल्य पर बेचने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।इस ऐप का उपयोग करके किसान किसी भी मार्केटिंग यार्ड की किसी भी वस्तु की लाइव नीलामी को ट्रैक कर सकते हैं।इसके अलावा ये ऐप ब्रोकरों को खरीदी और बेची जाने वाली वस्तुओं की जांच करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp का 'पोल' फीचर ऐसे करता है काम, यहां जानें कैसे क्रिएट करें पोल और दें जवाब