Vodafone-Idea और Airtel को पीछे छोड़ Jio बनी नंबर वन कंपनी: TRAI
Reliance Jio कंपनी Vodafone और Airtel से ज्यादा बड़ी कपंनी बन गई है। यह जानकारी TRAI द्वारा दी गई है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी बन गई है। इस कंपनी ने नवंबर महीने में 5.6 मिलियन यूजर्स अपने साथ जोड़े हैं। अब कंपनी का कुल यूजरबेस 369.93 मिलियन यानी 36.9 करोड़ हो गया है। भारतीय मोबाइल सर्विसेज मार्केट में Jio कंपनी का शेयर 32.04 फीसद हो गया है। यह जानकारी TRAI द्वारा दी गई है। ऐसे में अब Reliance Jio कंपनी Vodafone और Airtel से ज्यादा बड़ी कपंनी बन गई है।
TRAI के डाटा पर गौर करें तो Bharti Airtel का मार्केट शेयर भी नवंबर में बढ़ा है। इस महीने कंपनी ने 1.65 मिलियन यानी 16.59 लाख मोबाइल यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है। इसके बाद कंपनी का कुल यूजरबेस 327.30 मिलियन हो गया है। वहीं, Airtel ने वायरलाइन कैटेगिरी में 7,793 नए ग्राहकों को जोड़ा था। 2019 में कंपनी को 8830 करोड़ ग्राहकों का नुकसान हुआ था। कंपनी का मार्केट शेयर अब 28.35 फीसद हो गया है।
इसके बाद Vodafone Idea की बात करें तो इस कंपनी ने नवंबर महीने में 36.41 मिलियन यानी 3.6 करोड़ यूजर्स को खोया है। अब कंपनी का मार्केट शेयर 29.12 फीसद हो गया है। BSNL ने 3.41 लाख ग्राहक जोड़े हैं। आपको बता दें कि देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या भी इस महीने 117.58 करोड़ रही। यह अक्टूबर में 120.48 करोड़ था। रेवन्यू मार्केट शेयर के मामले में Jio सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
Jio के नवंबर महीने की वायरलेस कैटेगरी की बात करें तो कंपनी ने 56 लाख वायरलेस ग्राहकों को अपने साथ में जोड़ा था। वायरलाइन कैटेगिरी में कंपनी की हिस्सेदारी 56.07 फीसदी से ज्यादा है। इसके अलावा इस महीने कुल 48.8 लाख मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के आवेदन कंपनियों को मिले हैं। आपको बता दें कि 1 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2019 तक Jio ने 69,83,146 यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है। जबकि 23,84,610 यूजर्स ने Aitrtel का साथ छोड़ दिया था। वहीं, Vodafone-Idea के 25,76,726 यूजर्स ने कंपनी का साथ छोड़ा है।