विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6500 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 6.78 इंच की डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:00 AM (IST)

Tecno Spark 50s 5G की सेल 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है। यह फोन 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा ...और पढ़ें

6500 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 6.78 इंच की डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

6500 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 6.78 इंच की डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno ने इंडियन मार्केट में कुछ दिन पहले अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Tecno Spark 50s 5G के नाम से पेश किया है। ये फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ आता है। इस फोन की सेल भारत में कल यानी 20 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है।

फोन में 6,500mAh की बैटरी, 50MP का रियर कैमरा और MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं। कंपनी ने इसे 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में पेश किया है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Tecno Spark 50s 5G की कीमत

कीमत की बात करें तो Tecno Spark 50s 5G के बेस वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज है। वहीं फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। कंपनी के मुताबिक फोन की सेल ऑफलाइन मार्केट के जरिए होगी। Tecno India की वेबसाइट, Amazon पर इसकी सेल की तारीख 20 अक्टूबर 2026 है। डिवाइस दो कलर Burgundy Red और Breeze Blue ऑप्शन में आता है।

Tecno Spark 50s 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark 50s 5G में 6.78 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। फोन में Android 16 पर बेस्ड HiOS है। फोन में डुअल सिम और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिल रहा है।

फोन के डिजाइन की बात करें तो मोबाइल में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है। इसकी मोटाई भी सिर्फ 8.18mm है। कंपनी ने डिवाइस को IP64 रेटिंग दी है, जिससे ये फोन धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा देता है। फोन में MIL-STD-810H रेटिंग भी है।

Tecno Spark 50s 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी लवर्स के लिए डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,500mAh की बड़ी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में Tecno का Ella AI असिस्टेंट भी है, जो भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

डिवाइस Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी ऑफर कर रहा है। कंपनी ने बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए इसमें AI नॉइज कैंसलेशन और कम नेटवर्क वाले एरिया में कनेक्टिविटी के लिए No Network Communication फीचर भी ऑफर किया है।

यह भी पढ़ें- 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर