विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz की डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Published: Fri, 16 Oct 2026 01:20 PM (IST)

टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G लॉन्च कर दिया है, जो स्पार्क 50 सीरीज का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. Tecno Spark 50S 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ।

  2. MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 6500mAh की बड़ी बैटरी।

  3. 20 अक्टूबर से Amazon पर उपलब्ध, कीमत ₹19,999 से शुरू।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Spark 50S 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो चुका है। स्पार्क 50 सीरीज का यह दूसरा फोन है। इससे पहले कंपनी Tecno Spark 50 5G को लॉन्च कर चुकी है। टेक्नो का यह फोन दो कलर ऑप्शन और दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6000 सीरीज के साथ मार्केट में उतारा है। यह फोन सिंगल रियर कैमरा सेटअप और 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

Tecno Spark 50S 5G कीमत और सेल डिटेल्स

Tecno Spark 50S 5G का बेस वेरिएंट 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ 22,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल 20 अक्टूबर को अमेजन पर शुरू होगी। टेक्नो का लेटेस्ट फोन दो कलर ऑप्शन Burgundy Red और Breeze Blue में लाया गया है।

Tecno Spark 50S 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Tecno Spark 50S 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) और पिक्सल डेन्सिटी 260 ppi है। टेक्नो का यह फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह मीडियाटेक का 6nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है, जिसमें 6 इफिशिएंसी कोर दिए हैं, जिनकी स्पीक 2.0GHz पर क्लॉक है। इसके साथ ही दो परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं, जिनकी पीक क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक की है।

Tecno Spark 50S 5G स्मार्टफोन को मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ लाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 1.5m ड्रॉप रजिस्टेंस है। इसके साथ ही फोन को IP64-रेटिंग के साथ लाया गया है। Tecno Spark 50S 5G को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 20 सेंटीमीटर तक पानी में 5 मिनट तक सर्वाइव कर सकता है। यह फोन Android 16 के साथ रिलीज किया जा सकता है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मिलता है। Tecno Spark 50S 5G के फ्रंट में 8 मेगपिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन को 6500 mAh की बैटरी के साथ लाया गया है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन में ड्यूल सिम 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS कनेक्टिविटी दी गई है।

यह भी पढ़ें- 9,000mAh बैटरी कैपेसिटी, फ्लैगशिप ड्यूरेबिलिटी और परफॉर्मेंस की तुलना में REDMI Note 17 Pro है चैंपियन