विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9,000mAh बैटरी कैपेसिटी, फ्लैगशिप ड्यूरेबिलिटी और परफॉर्मेंस की तुलना में REDMI Note 17 Pro है चैंपियन

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:59 PM (IST)

REDMI Note 17 Pro स्मार्टफोन में 9,000mAh बैटरी, ड्यूरेबल बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। यह फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

REDMI Note 17 Pro: 9000mAh बैटरी, ड्यूरेबिलिटी और परफॉर्मेंस का बेजोड़ संगम

REDMI Note 17 Pro: 9000mAh बैटरी, ड्यूरेबिलिटी और परफॉर्मेंस का बेजोड़ संगम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फोन के जरूरी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर हर यूजर्स का ध्यान होता है, जैसे पावरफुल प्रोसेसर, बैटरी कैपेसिटी और ड्यूरेबिलिटी, ताकि फोन लंबे समय तक चले और परफॉर्मेंस बरकरार रहे। आपके लिए फोन में सबसे ज्यादा जरूरी फीचर्स क्या है, यह आपके सिवाय कोई नहीं जानता। REDMI Note 17 Pro, OPPO Reno 16C और Samsung Galaxy A57 मिड रेंज में ऐसे तीन फोन हैं, जिनके फीचर्स रोजाना के इस्तेमाल में आपको कंफर्ट और कनेक्टेड महसूस कराएंगे। आपके लिए कौन सा फोन सही है आप देखें।

Samsung Galaxy A57

मल्टीमीडिया कंजम्शन के लिए Samsung Galaxy A57 एक अच्छा फोन है। यह बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 6.7 इंच का AMOLED+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन को Corning Gorilla Glass Victus + से प्रोटेक्शन मिलता है। OIS के साथ इसका 50MP मेन कैमरा कैजुअल फोटोग्राफी के लिए सही है। इसमें 12MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है, जिसे Super HDR और Nightography का सपोर्ट है।

मतलब लो-लाइट में आप अच्छी फोटो ले सकते हैं। आप इसके साथ 4k रेजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसकी बैटरी 5000mAh की है, जिसे 45W का सपोर्ट है। Samsung Galaxy A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है। इससे आप एक टास्क से दूसरे टास्ट में आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसका Vapor Chamber Cooling System फोन के हीट को कम करता है।

redmi-17-durability (1)

REDMI Note 17 Pro

अगर आप अपने फोन में बड़ा डिस्प्ले, रग्ड ड्यूरेबिलिटी और बड़ी बैटरी देख रखे हैं, तो REDMI Note 17 Pro आपके लिए बेहतर स्मार्टफोन है। इसमें 6.83-इंच 1.5K CrystalRes 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। 3,500 nits की पीक ब्राइटनेस से सनलाइट में अच्छी विजिब्लिटी आती है। इसका Dolby Atmos डुअल स्पीकर्स 300% वॉल्यूम बूस्ट प्रदान करता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी कैपेसिटी और बैटरी परफॉर्मेंस है। इसमें 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जिसे 67W टर्बो चार्ज का सपोर्ट है। साथ ही इसमें 22.5W का वायर्ड रिवर्स चार्जिंग मिलता है।

बड़ी बैटरी की इंपोर्टेंस वही जानता है, जो लगातार इंस्टाग्राम से लेकर Netflix, यूट्यूब और AI ऐप्स का इस्तेमाल करता है, कैमरे से कॉन्टेंट बनाता है। बैटरी बड़ी और पावरफुल होगी तो जल्दी ड्रेन नहीं होगी। आप REDMI Note 17 Pro के साथ घंटों बिना किसी परेशानी के गेम खेल सकते हैं, मूवी देख सकते हैं और कॉन्टेंट बना सकते हैं। बैटरी कैपेसिटी इतनी है कि आप इसे फुल चार्ज करने के बाद 112 घंटे तक हेडफोन लगाकर गाने सुन सकते हैं। 14 घंटे तक BGMI जैसे हेवी गेम खेल सकते हैं। बैक कैमरे से 12 घंटे तक शूट कर सकते हैं।

redmi-17-battery-performence (1)

इस स्मार्टफोन की बैटरी आपका दिन बना देगी। 1600 चार्ज साइकिल के बाद भी इसकी 80% कैपेसिटी बनी रहती है। फोन में स्मार्ट बैटरी सिस्टम 4.0 मिलता है, जो चार्जिंग स्पीड, टेंपरेचर, यूजेस पैटर्न को मैनेज करता है। इससे फोन की बैटरी लंबे समय तक बनी रहती है। REDMI Note 17 Pro की खासियत इसकी ड्यूरेबिलिटी भी है। बैटरी की रिलायबिलिटी 6 सालों की है। इसके साथ-साथ IP66 / IP68 / IP69 IP69K की रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर रजिस्टेंस फोन बनाते हैं। हाई प्रेशर, हाई टेंपरेचर वॉटर जेट का इस पर कोई असर नहीं है।

इसके अलावा, Corning Gorilla Glass Victus 2 इस फोन की बॉडी को फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोटेक्शन देते हैं। इस तरह यह फोन लंबा चलेगा। इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसका वाइड एंगल कैमरा 8MP का है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120° है। इससे बड़े एरिया जैसे माउंटेन, मोनुमेंट या ग्रुप की अच्छी फोटो ले सकते हैं। इसका सेल्फी कैमरा 16MP का है। यह अंडर वॉटर मोड के साथ आता है, जिससे आप पानी के अंदर फोटोग्राफी कर सकते हैं। Redmi Note 17 Pro 5G का प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 एक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देता है और पावर एफिशिएंसी को ऑप्टिमाइज करता है।

OPPO Reno 16C

OPPO Reno 16C एक कैमरा स्मार्टफोन है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो व्लॉगिंग में मदद करेगा। इसका प्राइमरी मेन कैमरा और टेलीफोटो कैमरा 50 MP का है, जिसके साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम और OIS फीचर्स मिलते हैं। फोन को पावर देने के लिए 7,000 mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें IP69K/IP68 रेटिंग है, जो वॉटर और डस्ट से प्रोटेक्शन के लिए है। इसमें 3.5mm हैडफोन जैक है। यह फोन 197 ग्राम का है और इसमें 6.5-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर मिलता है, जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। टॉप गेम्स के लिए यह पावरफुल नहीं है।

OPPO Reno 16C और Samsung Galaxy A57 दोनों फोन हल्के हैं। OPPO Reno 16C का कैमरा अच्छा है। लेकिन बैटरी कपेसिटी, बैटरी परफॉर्मेंस और ड्यूरेब्लिटी के मामले में REDMI Note 17 Pro बाजी मार जाता है। दरअसल, फोन में अलग-अलग ऐप होते हैं, जो अपनी हेवीनेस और बैकग्राउंड प्रोसेसिंग के हिसाब से बैटरी को कंज्यूम करते हैं। फिर हम कुछ मिनट के कॉन्टेंट कंजम्शन या गेम खेलने के बाद चार्जर खोजते हैं या हमेशा चार्जर लेकर घूमते हैं। REDMI Note 17 Pro की इंटेलिजेंट बैटरी टेक्नोलॉजी ऐसी स्थिति में कंफर्ट देती है। इसे इस तरह से बनाया गया है, जिससे यह लंबे समय तक चले और सुरक्षित रहे। सबसे जरूरी बात REDMI Note 17 Pro बेहतर डिवाइस होने के साथ-साथ ज्यादा किफायती भी है।

लेखक - शक्ति सिंह

यह भी पढ़ें- POCO X8 Power - रोजाना के रग्ड यूज के बाद सही सलामत रहे और बेहतर परफॉर्मेंस दे