विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

POCO X8 Power - रोजाना के रग्ड यूज के बाद सही सलामत रहे और बेहतर परफॉर्मेंस दे

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

त्योहारी सीजन में POCO X8 Power, realme P4 Power और vivo T5 जैसे मिड-रेंज स्मार्टफोन में से POCO X8 Power स्मार्टफोन परफॉर्मेंस, चार्जिंग और ड्यूरेबिलिटी में बेहतर है।

POCO X8 Power, realme P4 Power या vivo T5 कौन है बेहतर?

POCO X8 Power, realme P4 Power या vivo T5 कौन है बेहतर?

HighLights

  1. POCO X8 Power की ड्यूरेबिलिटी गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और IP69K रेटिंग से।

  2. POCO X8 Power में 10,000 mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग।

  3. मिड-रेंज में POCO X8 Power, realme P4 Power, vivo T5 का कड़ा मुकाबला।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। प्रोडक्ट्स पर अच्छी डील मिल रही है। लेकिन कौन सा ब्रांड सही है, किस प्रोडक्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन आपके काम के हैं? इसमें हम अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। ऐसी स्थिति ज्यादातर स्मार्टफोन खरीदते समय देखी जाती है। POCO X8 Power, realme P4 Power और vivo T5 तीनों मिड रेंज में बेहतरीन स्मार्टफोन है, लेकिन यह देखना है कि आपको फोन में क्या पसंद है। कोई कैमरा पसंद करता है, तो कोई डिजाइन। वहीं, किसी के लिए परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है, ताकि रग्ड यूज के बाद भी फोन सही सलामत रहे और बेहतर परफॉर्मेंस दे।  

डिजाइन, ड्यूरेबिलिटी और डिस्प्ले

POCO X8 Power, realme P4 Power और vivo T5 का डिजाइन संतुलित रखा गया है। तीनों फोन में सबसे हल्का फोन vivo T5 है, जिसका वजन 199 ग्राम है। realme P4 Power का प्रीमियम ट्रांससिल्वर फिनिश काफी अच्छा लगता है। वहीं, POCO X8 Power की बात करें तो इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी रोबस्ट है। इसके साथ-साथ यह ड्यूरेबिलिटी के मामले में भरोसेमंद है। इसमें Gorilla Glass Victus 2 के साथ टॉप टियर ड्रॉप प्रोटेक्शन मिलता है। इसकी IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग फोन को डस्ट, हाई टेंप्रेचर और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से बचाती हैं, जिससे फोन लगभग हर सिचुएशन में मजबूत रहता है। तीनों ही फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिनमें POCO X8 Power और vivo T5 की स्क्रीन 6.83 इंच ज्यादा बड़ी है।

mobile-durability.jpg (1)

कैमरा

तीनों फोन का कैमरा हर किसी को लुभाता है। Vivo T5 में  50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। हालांकि, POCO X8 Power का कैमरा सेटअप ज्यादा वर्सलाइट है। इसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी करते समय बड़े से क्षेत्र को कवर करने के लिए इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है। इसका फ्रंट कैमरा 32MP का है। फ्रंट और रियर दोनों में आपको 4K वीडियो रिकोर्डिंग की सुविधा मिलती है। इसके कैमरे में आपको HDR, पोट्रेट मोड, ऑटो सीन डिटेक्शन, अल्ट्रा HD मोड, डुअल वीडियो, AI ब्यूटी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। वहीं बात करें realme P4 Power की तो इसका प्राइमरी सेंसर  50MP का है, जिसमें  OIS का फीचर है। इसमें डेडिकेटेड अल्ट्रा वाइड लेंस भी है।

प्रोसेसर

vivo T5 में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट मिलता है, जबकि realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। वहीं, POCO X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। तीनों फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में स्मूथ परफॉर्मेंस देते हैं। POCO के इस फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 storage जैसे फीचर हैं, जो बड़ी फाइल को ट्रांसफर करने और एक ऐप से दूसरे ऐप को खोलने के लिए फास्ट अनुभव देते हैं।

बैटरी परफॉर्मेंस

वर्तमान में फोन का इस्तेमाल बढ़ गया है। लंबे-लंबे पॉडकास्ट देखे जा रहे हैं, सोशल मीडिया पर समय बिताया जा रहा है, लंबे गेम के सेशन चलते हैं, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी हो रही है। इन सब यूजेस से फोन की बैटरी जल्दी ड्रेन होती है। यहां, POCO X8 Power दूसरे ब्रांड के मुकाबले बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस देता है। इसमें आपको 10,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, वो भी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ। इस बैटरी के साथ 29 घंटों का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, 68 घंटों का ऑनलाइन म्यूजिक और 29 दिनों का स्टैंडबाय मोड मिलता है। इस तरह आप फोन को कहीं भी ले जाएं, कई-कई दिनों तक ट्रैवल करें, आपको पावर की कमी महसूस नहीं होगी। इसके अलावा फोन की बैटरी लंबे समय तक बरकरार रहेगी। 1600 साइकिल के बाद भी बैटरी कैपिसिटी 80% रहेगी।

phone-inside.jpg

realme P4 Power में भी 10,001 mAh बड़ी बैटरी मिलती है। इसका चार्जिंग सपोर्ट 80W का है। वहीं बात करें vivo T5 की तो इसमें 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,050 mAh की बैटरी मिलती है।

वर्डिक्ट

इस त्योहारी सीजन अगर आप नया मिड रेंज फोन लेना चाहते हैं, तो आप POCO X8 Power, realme P4 Power और vivo T5 पर भरोसा कर सकते हैं। इसमें सभी फोन के फीचर्स अट्रैक्टिव हैं। हालांकि, जब बात मैक्सिमम परफॉर्मेंस, फास्टर चार्जिंग और ड्यूरेबिलिटी की हो तो POCO X8 Power दमदार लगता है। वहीं, कीमत के मामले में realme P4 Power बाजी मार जाता है।

लेखक - शक्ति सिंह