6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला नया 5G फोन, 20 अक्टूबर को भारत में शुरू होगी सेल; कीमत 20 हजार से कम
Tecno ने भारतीय बाजार में अपनी Spark 50 सीरीज का विस्तार करते हुए नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Tecno Spark 50S 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Spark 50S 5G बीते शुक्रवार को लाइनअप के दूसरे मॉडल के तौर पर भारत में लॉन्च हुआ। ये स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Spark 50 5G को जॉइन करता है। नया Tecno Spark 50S 5G अगले हफ्ते एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश में बिक्री के लिए आने वाला है। इसे दो कलर ऑप्शन्स और दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश किया गया है। ये फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट पर चलता है। इसमें एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड के अंदर सिंगल रियर कैमरा यूनिट भी मिलती है। Tecno Spark 50S 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। अगर आप 20,000 रुपये के अंदर एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप इस पर विचार कर सकते हैं। आइए इसकी पूरी डिटेल जानते हैं।
Tecno Spark 50S 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Tecno Spark 50S 5G की कीमत 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है। दूसरी तरफ, इसके टॉप-एंड 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
ये नया स्मार्टफोन 20 अक्टूबर को Amazon के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tecno Spark 50S 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन्स- बरगंडी रेड और ब्रीज ब्लू में पेश किया गया है।

Tecno Spark 50S 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
नया Tecno Spark 50S 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। ये हैंडसेट Android 16 के साथ आता है। Spark 50S 5G में 6.78-इंच का LCD टचस्क्रीन दिया गया है। ये डिस्प्ले HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) रेजोल्यूशन और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें 260 ppi पिक्सल डेंसिटी भी मिलती है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 2.0GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर और 2.5GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देने वाले दो परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं।
इसके अलावा, Tecno Spark 50S 5G मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन को लेकर दावा किया गया है कि ये 1.5 मीटर तक ड्रॉप रेजिस्टेंस ऑफर करता है। इसके साथ ही हैंडसेट में धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64-रेटेड बिल्ड मिलता है। कंपनी का दावा है कि Tecno Spark 50S 5G 5 मिनट के लिए 20 cm तक पानी के एक्सपोजर को झेल सकता है।
कैमरे की बात करें तो फोन के बैक पर LED फ्लैश के साथ 50-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark 50S 5G में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। ये हैंडसेट 6,500mAh की बैटरी से लैस है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS सपोर्ट शामिल है। डायमेंशन के लिहाज से ये हैंडसेट 168 x 79 x 8mm मेजरमेंट वाला है और इसका वजन लगभग 210 ग्राम है।
