Tech News 3rd April Highlights: Xiaomi Mi Bunny Watch 4 हुई लॉन्च
<p>Tech News 3rd April Highlights: Xiaomi ने खासतौर पर बच्चों के लिए Mi Bunny Watch 4 को लॉन्च किया है। जिसमें 5G सपोर्ट और ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है</p>
Coronavirus से निपटने के लिए Google पब्लिश करेगा यूजर का लोकेशन डाटा
Google अपने यूजर्स का लोकेशन डाटा पब्लिश करेगा जिससे सरकार को COVID-19 महामारी से निपटने में मदद मिल पाए। इससे सरकार को पता चल पाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग को कितना लागू किया जा रहा है। 131 देशों के यूजर का लोकेशन डाटा एक स्पेशल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस ट्रेंड में यूजर के कहीं भी आने-जाने का डाटा होगा जिसमें पार्क्स, शॉप्स, घर, कार्यस्थल आदि शामिल होंगे।
Xiaomi Mi Bunny Watch 4 हुई लॉन्च
Xiaomi ने बच्चों के लिए मार्केट में Mi Bunny Watch 4 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में 5G सपोर्ट और ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत RMB 899 यानि लगभग 9,630 रुपये है। इसमें बच्चों की सुविधा के लिए लर्निंग फीचर भी दिया गया है यानि आप इसकी मदद से बच्चों को पढ़ा भी सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Moto G8 Power Lite ने दी बाजार में दस्तक
Moto G8 Power Lite काफी समय से चर्चा में है और कंपनी ने सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आखिरकार इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल Motorola ने इस स्मार्टफोन को मैक्सिको में लॉन्च किया है। लेकिन जल्द ही अन्य देशों में भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। Moto G8 Power Lite में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल दिया गया है और फोन का लुक काफी हद तक Moto G8 Power से मिलता-जुलता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Disney+ Hotstar भारत में लॉन्च, 299 रुपये की शुरुआती कीमत में कर पाएंगे सब्सक्राइब
Disney+ Hotstar को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वैसे तो इसे भारतीय मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जाना था लेकिन COVID-19 के चलते इसमें कुछ देरी करनी पड़ी। लेकिन अब भारतीय यूजर्स का इंतजार खत्म हो चुका है और Disney+ Hotstar लाइव हो चुका है। अब आप अपने मनपसंद Disney शोज और मूवीज को घर बैठे अपने स्मार्टफोन पर ही देख पाएंगे। इसमें लोकप्रिय टीवी और क्लासिक शोज के 7,000 से ज्यादा एपिसोड्स हैं। वहीं, 500 से ज्यादा मूवीज भी मौजूद हैं।
Vodafone ने 100 रुपये से कम में दे रहा 90 दिन की वैधता और कॉलर ट्यून सर्विस
टेलिकॉम कंपनियां जहां एक तरफ यूजर्स को एक्सटेंडे वैधता उपलब्ध करा रही है। वहीं, इस बीच Vodafone ने तीन नए प्लान पेश किया हैं। इन प्लान के तहत यूजर्स को वैधता और कॉलर ट्यून की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही इन तीन प्लान की कीमत भी 100 रुपये से कम है। इन प्लान्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर Value Added Service कैटेगरी में लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि ये प्लान्स फिलहाल मुंबई सर्कल में पेश किए गए हैं।
एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 8A Pro हुआ लॉन्च
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इंडोनेशिया में Redmi 8A Pro को लॉन्च कर दिया है जो कि कुछ समय पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए Redmi 8A Dual का ही रिब्रांड वर्जन है। यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। फोन में खास फीचर्स के तौर पर 5000mAh की बैटरी दी गई है। Redmi 8A Pro और Redmi 8A Dual के डिजाइन और फीचर्स में कोई अंतर नहीं है।
Samsung Galaxy Note 20+ 5G जल्द हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Lite के बाद अब जल्द ही Galaxy Note 20+ 5G लॉन्च किया जा सकता है। जो कि Geekbench वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार इसे Snapdragon 865+ चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। साथ ही इसमें 8GB रैम वेरिएंट उपलब्ध हो सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Google ने बनाया खास Doodle, Coronavirus से सुरक्षित रहने के दे रहा टिप्स
वैसे तो Google हर खास मौके पर Doodle बनाता है। इससे ही हमें पता चलता है कि कोई भी दिन खास क्यों है। लेकिन आज Google ने आज एक खास Doodle बनाया है। इसमें Coronavirus को रोकने के लिए टिप्स शेयर किए गए हैं। इसमें लोगों को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दी गई है। इस Doodle पर क्लिक कर यूजर्स Coronavirus tips नाम के पेज पर रिडायरेक्ट किए जा रहे हैं।
दिल्ली सरकार ने पेश किया Coronavirus हेल्पालाइन WhatsApp नंबर
दिल्ली सरकार ने इंस्टैंट मैसेजिंग WhatsApp के लिए Coronavirus हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर COVID-19 से संबंधित कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कदम दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा COVID-19 से संबंधित विश्वसनीय अपडेट उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। यह एक चैटबॉट सर्विस है। वहीं, हाल ही में भारत सरकार ने भी Aarogya Setu ऐप लॉन्च की है जिसके जरिए लोगों को अपडेट रखा जा सकेगा।
Detel अपने सभी प्रोडक्टस पर दे रहा 60 दिन की एक्सटेंडेड वारंटी
देशभर में लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन निर्माता कंपनी से लेकर टेलिकॉम कंपनी तक अपने यूजर्स को कोई न कोई सुविधा उपलब्ध करा रही है। हाल ही में Realme, OnePlus, Tecno, Samsung समेत कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने हैंडसेट्स की वारंटी बढ़ाई है जिससे यूजर्स को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, टेलिकॉम कंपनियों की बात करें तो इन कंपनियों ने यूजर्स के प्रीपेड प्लान की वैधता बढ़ाई है। अब इसी क्रम में टीवी, फीचर फोन और एसेसरीज बनाने वाली कंपनी Detel ने भी अपने प्रोडक्टस पर एक्सटेंडेड वारंटी की घोषणा की है।
Xiaomi 144MP कैमरा सेंसर वाले स्मार्टफोन पर कर रही काम: रिपोर्ट
स्मार्टफोन बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो ज्यादा मेगापिक्सल वाले सेंसर्स के साथ पेश किए गए हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने 108 मेगापिक्सल तक के हैंडसेट्स लॉन्च किए हैं। वहीं, अब चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने एक नए हैंडसेट पर काम कर रही है। इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें 144 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। इस फोन का नाम Mi 10S Pro या Mi CC10 Pro बताया जा रहा है।