17 सितंबर को Sony लॉन्च करेगी अपना पावरफुल स्मार्टफोन Xperia 5 II, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Sony Xperia 5 II को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं और कंपनी ने भी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Sony ने पिछले दिनों ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Sony Xperia 8 Lite लॉन्च किया था। जो कि फिलहाल जापान में सेल के लिए उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत समेत कई अन्य देशों में भी उपलब्ध करा सकती है। Sony Xperia 8 Lite के लॉन्च के बाद से लगातार खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाली है। वहीं अब कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। कंपनी 17 सितंबर को Sony Xperia 5 II स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो कि IFA 2019 में पेश किए गए Sony Xperia 5 का अपग्रेडेट वर्जन होगा।
Sony ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक अकाउंट के जरिए Sony Xperia 5 II की लॉन्च डेट की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया है कि यह स्मार्टफोन 17 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा।
Sony Xperia 5 II के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई लीक्स व खुलासों के अनुसार Sony Xperia 5 II को Snapdragon 865 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। पिछले दिनों सामने आई एक रेंडर में खुलासा किया गया था कि इस स्मार्टफोन में सिंगज सेल्फी कैमरा और ईयरपीस उपलब्ध होगा। वहीं फोन के साइड पैनल में वॉल्यूम कंट्रोल और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी जाएगी।
Sony Xperia 8 Lite के फीचर्स
हाल ही में लॉन्च किए Sony Xperia 8 Lite की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत JPY 29,800 यानि लगभग 20,800 रुपये है। इसे 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। यूजर्स इसे व्हाइट और ब्लैक दो कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत जापान में 1 सितंबर से शुरू होगी। इसमें 2,870mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 12MP का सिंगल रियर कैमरा मौजूद है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।