Sony Xperia 1 II स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ बाजार में लेगा एंट्री, रिपोर्ट से हुआ खुलासा
Sony ने इस साल की शुरुआत में Sony Xperia 1 II के 8GB रैम वाले वेरिएंट को ग्लोबली लॉन्च किया था। अब खबर है इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं इस नए वेरिएंट के बारे में।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन मेकर कंपनी Sony ने इस साल की शुरुआत में Sony Xperia 1 II के 8GB रैम वाले वेरिएंट को ग्लोबली लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को ग्लोबल बाजार में पेश करने की योजाना बना रही है। इस अगामी वेरिएंट की कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि Sony Xperia 1 II के नए वेरिएंट को सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक नए वेरिएंट की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बीजीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, Sony Xperia 1 II का 12GB रैम वाला वेरिएंट Sony XQ-AT42 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट है। इस रैम वेरिएंट को साइट पर सिंगल कोर में 895 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 3,225 प्वाइंट मिले हैं। लिस्टिंग के अनुसार, यह वेरिएंट Snapdragon 865 प्रोसेसर के साथ बाजार में दस्तक देगा। इसके साथ ही इस नए वेरिएंट को लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।
Sony Xperia 1 II के नए वेरिएंट की संभावित कीमत
सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Sony Xperia 1 II के नए वेरिएंट की कीमत प्रीमियम रेंज में रख सकती है। वहीं, इस डिवाइस को इस महीने की अंत में पेश किया जा सकता है।
Sony Xperia 1 II के फीचर्स
Sony Xperia 1 II स्मार्टफोन में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले है। साथ ही इस फोन की स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को 4,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिला है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Sony Xperia 1 II में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। साथ ही फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
Sony Xperia 5 II
आपको बता दें कि कंपनी ने सितंबर में Sony Xperia 5 II को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत EUR 899 यानि लगभग 78,000 रुपये है। Sony Xperia 5 II एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और यह Snapdragon 865 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 1080 x 2520 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा लेकिन इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Sony Xperia 5 II में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी सेंसर 12MP का है। जबकि 12MP का सेकेंडरी सेंसर और 12MP का ही वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी उपलब्ध है और कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।