यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेस्टिव सीजन का उतार ले बुखार, स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स की बढ़ी कीमत
फेस्टिव सीजन अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देर ना करें। हो सकता है आने वाले समय में आपको ये सभी इलेक्ट्रॉनिक्स आपको और महंगी कीमत में मिले

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इस फेस्टिव सीजन अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की योजना बना रहे हैं तो देर ना करें। हो सकता है आने वाले समय में आपको ये सभी इलेक्ट्रॉनिक्स और महंगी कीमत में मिले। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ष रुपये में 14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। ऐसी सम्भावना है की आगे भी यह गिरावट जारी रह सकती है। 26 सितम्बर के बाद यह दूसरी बार है जब सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी में इजाफा किया है। 26 सितम्बर को हाउसहोल्ड रेफ्रिजरेटर, एसी समेत 19 आइटम्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई थी।
सरकार ने फिर बढ़ाई इम्पोर्ट ड्यूटी
अभी यह साफ नहीं है की किस आइटम पर कितनी इम्पोर्ट ड्यूटी लगी है या बढ़ाई गई है। लेकिन भारत सरकार ने इसमें स्मार्टवॉच, फोन्स समेत टेलिकॉम प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी का इजाफा किया है। डिजिटल लाइन सिस्टम्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढाकर 20 प्रतिशत यानि की दोगुना कर दिया गया है। ड्यूटी में हुआ यह इजाफा शुक्रवार (12 अक्टूबर) से लागू होगा। कॉउंटरपॉइंट की रिपोर्ट के अनुसार, इससे भारतीय टेलिकॉम कम्पनीज जैसे रिलायंस जियो इंफोकॉम, भारती एयरटेल और आईडिया पर प्रभाव पड़ेगा। इससे हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और LTE नेटवर्क के रोल-आउट की गति धीमी हो सकती है। हालांकि, इससे टाटा टेलीसर्विसेज जैसे लोकल मैन्युफैक्चर को कुछ लाभ मिल सकता है।
यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मेक इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए भी हो सकता है। भारत में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स जैसे मोबाइल फोन्स और टीवी पर दिसंबर में इम्पोर्ट टैक्स बढ़ाया गया था। इसके बाद फरवरी में बजट के दौरान 40 अतिरिक्त आइटम्स पर ड्यूटी बढ़ाई गई थी। पिछले महीने AC, फ्रिज, स्पीकर्स समेत 19 आइटम्स पर ड्यूटी बढ़ाई गई थी।