विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIM कार्ड बदलते वक्त फोन बंद करना चाहिए या नहीं? जान लें सही तरीका

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:00 PM (IST)

आजकल मोबाइल में सिम कार्ड बदलते समय फोन को स्विच ऑफ करना चाहिए या नहीं, यह एक आम सवाल है। ...और पढ़ें

SIM कार्ड बदलते वक्त फोन बंद करना चाहिए या नहीं? जान लें सही तरीका

SIM कार्ड बदलते वक्त फोन बंद करना चाहिए या नहीं? जान लें सही तरीका  


HighLights

  1. सिम बदलते समय फोन बंद करना संभावित समस्याओं से बचाता है।

  2. आजकल कई स्मार्टफोन में हॉट-स्वैपिंग सुविधा मौजूद होती है।

  3. सिम ट्रे निकालने के लिए हमेशा सही इजेक्टर टूल उपयोग करें।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लगभग हर एक मोबाइल में SIM कार्ड का यूज कॉलिंग, मैसेज और इंटरनेट के लिए हो रहा है लेकिन कभी-कभी नया SIM कार्ड लगाने, पुराना कार्ड चेंज करने या नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए SIM को निकालना पड़ता है। ऐसे में काफी यूजर्स के मन में ये सवाल उठता है कि SIM कार्ड बदलते वक्त फोन को स्विच ऑफ करना जरूरी है या फोन को ऑन रखते हुए भी SIM बदला जा सकता है?

दरअसल, आजकल आने वाले ज्यादातर एडवांस स्मार्टफोन में SIM ट्रे को फोन चालू रहते हुए भी निकाला जा सकता है। फिर भी SIM कार्ड चेंज करने से पहले फोन ऑफ करना एक बेहतर सावधानी है।

क्या फोन बंद करना है जरूरी?

ज्यादातर मोबाइल में आजकल Nano SIM और हॉट-स्वैपिंग सपोर्ट देखने को मिलता है। सीधे शब्दों में कहें तो कई डिवाइस में फोन ऑफ किए बिना भी SIM कार्ड निकाला और फिर से लगाया जा सकता है। हालांकि, सभी डिवाइस में ये सुविधा एक जैसी नहीं होती। इसलिए अपने स्मार्टफोन के यूजर मैनुअल में बताए गए निर्देशों को देखें।

फोन को स्विच ऑफ करके SIM चेंज करने से डिवाइस के SIM कार्ड को रेकग्नाइज या नेटवर्क से दोबारा कनेक्ट होने के दौरान आने वाली संभावित दिक्कत से बचने में मदद मिल सकती है।

SIM बदलते टाइम इन बातों का रखें ध्यान

  • SIM कार्ड चेंज करने से पहले मोबाइल बंद कर दें और कुछ सेकंड वेट करें।
  • इसके बाद SIM इजेक्टर टूल की मदद से ट्रे को बाहर निकालें।
  • ध्यान रखें कि ट्रे निकालने के लिए गलत छेद में पिन न डाल दें।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर