फ्रिज बताएगा रेसिपी, AC बचाएगा 30% बिजली! Samsung ने भारत में लॉन्च की 2026 Bespoke AI रेंज, मिलेगा Gemini
Samsung India ने अपने कनेक्टेड होम इकोसिस्टम का विस्तार करते हुए 2026 Bespoke AI होम अप्लायंसेज लाइनअप भारत में लॉन्च ...और पढ़ें

Google Gemini और AI विजन के साथ आए Samsung के नए होम अप्लायंसेज।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung India ने भारत में अपना 2026 Bespoke AI अप्लायंस लाइनअप लॉन्च कर दिया है, जिससे रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और दूसरे होम अप्लायंसेज में कंपनी का कनेक्टेड होम इकोसिस्टम और बड़ा हो गया है। कंपनी ने 'The Brief Gurugram' में इस नई रेंज को शोकेस किया और दिखाया कि कैसे AI और SmartThings अलग-अलग अप्लायंसेज को आपस में कनेक्ट करके कामों को ऑटोमेट कर सकते हैं, यूसेज पैटर्न्स को समझ सकते हैं और पावर कंजम्पशन मैनेज कर सकते हैं।
इस नए लाइनअप में Google Gemini के साथ तैयार AI Vision वाला Family Hub Refrigerator, Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner और Infinite 1-Way Cassette AC with WindFree शामिल हैं। Samsung का कहना है कि इन अप्लायंसेज को उसके AI Home इकोसिस्टम के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिसमें AI Vision, Bixby, Knox सिक्योरिटी और SmartThings कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
AI Vision के साथ Family Hub रेफ्रिजरेटर
32-इंच की स्क्रीन वाला Family Hub रेफ्रिजरेटर AI Vision और कॉन्टेक्स्टुअल AI एक्सपीरिएंस से लैस है, जिसमें 'Video-to-Recipe' फीचर भी मिलता है। इस रेफ्रिजरेटर को नोट्स, शेड्यूल्स और एंटरटेनमेंट के लिए एक सेंट्रल इंटरफेस की तरह पेश किया गया है।
Samsung ने इसमें भारत को ध्यान में रखकर Family Care और Pet Care फीचर्स भी एड किए हैं। कंपनी का कहना है कि फैमिली केयर सर्विस किसी भी असामान्य स्थिति में अलर्ट भेज सकती है, जैसे कि तय समय पर फ्रिज का बिल्कुल इस्तेमाल न होना।
Bespoke AI WindFree Pro AC
Bespoke AI WindFree Pro एयर कंडीशनर AI-इनेबल्ड कंट्रोल्स और PM1.0 प्यूरिफिकेशन के साथ आता है। ये SmartThings और Samsung के Home Appliance Remote Management (HRM) प्लेटफॉर्म के जरिए टेम्परेचर और सेटिंग्स को मैनेज करने का सपोर्ट देता है।
Infinite 1-Way Cassette AC
WindFree टेक्नोलॉजी वाला Samsung का Infinite 1-Way Cassette AC खास भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है। ये बिना ठंडी हवा के सीधे झोंकों (ड्राफ्ट-फ्री) के कूलिंग देने के लिए 23,000 माइक्रो-होल्स का इस्तेमाल करता है और AI Energy Mode ऑन रहने पर एनर्जी कंजप्शन 30% तक कम कर सकता है।
ये AC टेम्परेचर कंट्रोल फीचर्स के साथ-साथ SmartThings और HRM के जरिए रिमोट कंट्रोल भी सपोर्ट करता है।
AI Home, Bixby और SmartThings
चुनिंदा डिवाइसेस पर मिलने वाली Samsung की AI Home स्क्रीन कनेक्टेड अप्लायंसेज को कंट्रोल करने के लिए एक मेन स्क्रीन का काम करती है। ये रियल-टाइम जानकारी दे सकती है, अप्लायंसेज को मैनेज कर सकती है और एंटरटेनमेंट और फैमिली कम्युनिकेशन को भी सपोर्ट करती है।
अपग्रेडेड Bixby वॉयस असिस्टेंट में 'Voice ID' फीचर एड किया गया है, जिससे ये अलग-अलग यूजर्स की आवाज पहचानकर उनके हिसाब से पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस दे सकता है। Samsung ने Pet Care जैसी सर्विसेज के साथ SmartThings का दायरा भी बढ़ाया है, जो एक्टिविटी ट्रैकिंग, ब्रीड के हिसाब से हेल्थ इनसाइट्स और टहलाने और केयर रूटीन के रिमाइंडर्स देता है।
Knox सिक्योरिटी और कनेक्टेड इकोसिस्टम
Samsung का कहना है कि बेहतर Knox सिक्योरिटी उसके कनेक्टेड डिवाइसेस को मल्टी-लेयर सेफ्टी देती है। कंपनी अपने 2026 Bespoke AI लाइनअप को ऐसे कनेक्टेड AI Home इकोसिस्टम के तौर पर पेश कर रही है जहां सभी होम अप्लायंसेज SmartThings के जरिए मिलकर काम करते हैं और पर्सनलाइज्ड कंट्रोल्स के साथ बिजली बचाने में मदद करते हैं।
