विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर मिल रही है सबसे बड़ी डील, सस्ते में खरीदने का शानदार मौका!

Published: Mon, 20 Apr 2026 09:01 AM (IST)

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 पर फ्लिपकार्ट शानदार डील दे रहा है। इसकी मूल कीमत ₹1,64,999 से घटकर अब ₹1,06,502 हो गई है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर मिल रही है सबसे बड़ी डील, सस्ते में खरीदने का शानदार मौका!

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर मिल रही है सबसे बड़ी डील, सस्ते में खरीदने का शानदार मौका!


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग के पास Fold और फ्लिप सीरीज में इंडस्ट्री के कुछ सबसे बेहतरीन फोल्डेबल डिवाइस हैं। इनमें से एक सैमसंग का Galaxy Z Fold 6 भी है जो अब तो भले ही कुछ साल पुराना हो गया हो, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स और लंबे अपडेट सपोर्ट की वजह से ये अभी भी शानदार ऑप्शन बना हुआ है।

ऐसे में अगर आप भी इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart आपके लिए कुछ बहुत ही शानदार डील्स लेकर आया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर डिस्काउंट ऑफर

सैमसंग के इस फोल्ड फोन की कीमत वैसे तो 1,64,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन Flipkart अभी इस फोन को सिर्फ 1,06,502 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। इतना ही नहीं जिन ग्राहकों के पास Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड है, उन्हें 4,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है जिससे ये डील और भी शानदार बन जाती है।

डिवाइस तीन कलर Silver Shadow, Navy और पिंक में आता है। दूसरी तरफ RAM की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और ऐसे में ये डील कभी भी खत्म हो सकती है या डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक भी हो सकता है। इसलिए अभी इस डील का फायदा उठाएं।

Samsung Galaxy Z Fold 6 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 6 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ Adreno 750 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट मिल रहा है। फोन में 7.6-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले भी मिल रहा है, जिसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही फोन में 6.3-इंच का कवर डिस्प्ले मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मिल रहा है, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 4MP का कवर सेंसर और 10MP का फ्रंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में 4400mAh की बैटरी, 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Samsung के तीन महंगे 5G फोन सस्ते हो गए, कीमतों में कटौती के साथ मिल रहे बैंक ऑफर्स भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।