Samsung Galaxy Z Flip का हैंड्स-ऑन वीडियो हुआ लीक, ऐसा होगा फोन का डिजाइन
Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन का वीडियो सामने आया है जिसमें फोन के डिजाइन और कैमरा सेटअप को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। आजकल स्मार्टफोन के क्षेत्र में फोल्डेबल फोन काफी चर्चा में है। Samsung ने पिछले साल अपना Galaxy Fold फोन बाजार में उतारा था। वहीं कुछ समय से चर्चा है कि कंपनी अब इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Galaxy Z Flip लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके बारे में अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। वहीं अब इसका वीडियो लीक हुआ है, जिसमें फोन के डिस्प्ले और कैमरा सेटअप के अलावा लगभग पूरा डिजाइन दिखाया गया है।
एक ट्वीटर यूजर Geskin ने Galaxy Z Flip स्मार्टफोन को हैंड्स-ऑन वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस अपकमिंग फोन का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है। वीडियो में पिंक कलर वेरिएंट में Galaxy Z Flip देखा जा सकता है और इसका फ्लिप डिजाइन काफी हद तक Motorola Razr से मिलता-जुलता है। स्क्रीन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका आस्पेक्ट रेश्यो 22:9 होगा। अनफोल्ड होने पर फोन की स्क्रीन काफी बड़ी दिख रही है। फोल्ड करने के बाद फोन में ड्यूल रियर कैमरा भी देखा जा सकता है।
वैसे अभी तक सामने आई लीक्स के अनुसार कंपनी Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है। यह इवेंट में 11 फरवरी को यूएस में आयोजित किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। लीक्स के मुताबिक Galaxy Z Flip की कीमत यूरोप में EUR 1,500 यानि लगभग 117,600 रुपये हो सकती है और यह 14 फरवरी से यूरोप में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें मौजूद सेकेंडरी स्क्रीन में यूजर्स नोटिफिकेशन्स और टाइम आदि चेक कर सकते हैं।