Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy Tab S6 Lite आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 08 Jun 2020 06:38 AM (IST)

    Samsung Galaxy Tab S6 Lite को S-Pen फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी द्वारा जारी किए गए प्रोमो वीडियो से पता चली है।

    Samsung Galaxy Tab S6 Lite आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने Galaxy Tab S6 Lite को आज यानि की 8 जून को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। पिछले दिनों ही कंपनी ने इसे जल्द भारत में लॉन्च करने के बारे में टीज किया है। Samsung India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसके लॉन्च डेट का खुलासा किया है। अपने ट्वीट में Samsung India ने इस टैब का एक प्रोमो वीडियो टीज किया है, जिसमें लिखा है कि इसे 1 दिन बाद यानि आज लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, इसकी प्री-बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दी गई है। इसे कंपनी अपने आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy Tab S6 Lite को S-Pen फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी द्वारा जारी किए गए प्रोमो वीडियो से पता चली है। यह टेबलेट Amazon India पर आज यानि 8 जून से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस Android टेबलेट को 10.4 इंच के TFT स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,200 x 1,200 पिक्सल दिया जा सकता है। इसमें Samsung का इन हाउस Exynos ऑक्टाकोर चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह टेबलेट 4GB RAM और 64GB/128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। इसकी इंटरनल मेमोरी कैपेसिटी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकेगी।

    Samsung Galaxy Tab S6 Lite को पावर देने के लिए इसमें 7,040mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें कनेक्टिविटी सपोर्ट के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 और GPS सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है, जो कि ऑटोफोकस फीचर के साथ आ सकता है। इसके रियर कैमरे से 1080p क्वालिटी की वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड की जा सकेगी। इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही, ये Samsung DeX जैसे फीचर्स के साथ भी आ सकता है।