Samsung के 200MP कैमरा वाले अल्ट्रा 5G फोन पर डिस्काउंट, 12GB तक RAM और Snapdragon प्रोसेसर
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर Amazon पर 17% की सीधी छूट मिल रही है, जिससे यह फोन ₹1,16,490 में उपलब्ध है।

Samsung के 200MP कैमरा वाले अल्ट्रा 5G फोन पर डिस्काउंट, 12GB तक RAM और Snapdragon प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी काफी समय से Samsung का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। खासकर इसलिए, क्योंकि ये अभी अपनी असली कीमत से लगभग 17% की सीधी छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है।
इस फोन में कुछ वाकई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 200-मेगापिक्सल का कैमरा, 12GB तक RAM, Snapdragon प्रोसेसर और Android 16 शामिल है। इसके अलावा, इस डिवाइस पर कई बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं और आप इसे 'नो-कॉस्ट EMI' पर भी खरीद सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। चलिए फोन की खासियतों के बारे में विस्तार से जानने से पहले, डील के बारे में जानते हैं...
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर डिस्काउंट
वैसे तो इस सैमसंग फोन की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर अभी आप इसे सिर्फ 1,16,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि आप इस फोन पर 17% तक का सीधा डिस्काउंट ले सकते हैं।
इसके अलावा, इस डिवाइस पर एक शानदार कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है जहां खास तौर पर, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card का इस्तेमाल करने पर आपको ₹3,494 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही, इस फोन को 'No-Cost EMI' विकल्प के जरिए भी खरीदा जा सकता है, जिसकी किस्तें ₹3,036 से शुरू होती हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में बेहद दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है। ये दुनिया का पहला ऐसा फोन है जो इन-बिल्ट Privacy Display के साथ आता है। इसमें शानदार 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले और एक अपग्रेडेड 200MP कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, फोन डेली यूज के काम बेहतर बनाने के लिए ऑन-डिवाइस 'Agentic AI' टूल्स भी ऑफर कर रहा है।
