विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung के दो नए मिड-रेंज 5G फोन, 8GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Published: Mon, 18 May 2026 10:30 AM (IST)

सैमसंग जल्द ही भारत में दो नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करने ...और पढ़ें

Samsung के दो नए मिड-रेंज 5G फोन, 8GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Samsung के दो नए मिड-रेंज 5G फोन, 8GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज कंपनी सैमसंग जल्द ही इंडियन मार्केट में अपने दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जी हां, इन अपकमिंग डिवाइस को Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G के नाम से पेश किया है सकता है।

दोनों ही डिवाइस Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोन जल्द ही भारत में एंट्री लेंगे। चलिए इन दोनों डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं...

इन मॉडल नंबर के साथ हुए स्पॉट

BIS डेटाबेस में ये दोनों डिवाइस SM-M476B/DS और SM-E476B/DS मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किए गए हैं। हालांकि सर्टिफिकेशन में दोनों डिवाइस के मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले IMEI डेटाबेस में इन्हें Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G के नाम से स्पॉट किया जा चुका है।

इसलिए दोनों मॉडल नंबर में मौजूद DS टैग ड्यूल-सिम सपोर्ट की ओर इशारा कर रहा है। ऐसा देखा गया है कि किसी डिवाइस का BIS पर दिखना उसके भारत लॉन्च से पहले का आखिरी चरण है।

Galaxy M47 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों में से Galaxy M47 5G के कुछ स्पेक्स पहले ही Geekbench लिस्टिंग के जरिए सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर 2.40GHz क्लॉक स्पीड और चार एफिशिएंसी कोर 1.80GHz स्पीड पर रन कर सकती हैं।

जबकि ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 710 GPU मिल सकता है। Geekbench लिस्टिंग में ये भी सामने आया है कि फोन में 8GB तक RAM मिल सकती है। इसके अलावा फोन में Android 16 बेस्ड One UI 8 मिल सकता है।

एक जैसे हो सकते हैं दोनों फोन

इसके अलावा रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G के मॉडल नंबर काफी हद तक एक जैसे हैं। इनमें सिर्फ 'M' और 'F' प्रीफिक्स का फर्क देखने को मिला है। ऐसे में संभावना ये भी है कि दोनों डिवाइस लगभग समान हार्डवेयर ऑफर कर सकते हैं।

बता दें कि सैमसंग इससे पहले भी Galaxy M और Galaxy F सीरीज में ऐसी स्ट्रेटेजी फॉलो कर चुकी है, जहां एक जैसे फीचर्स वाले फोन अलग ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किए जाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 18,951 में Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर