यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samsung Galaxy S20 Lite सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, दमदार प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च
Samsung Galaxy S20 Lite को सर्टिफिकेशन वेबसाइट GeekBench पर स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी साल के अंत में लॉन्च कर सकती है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung के लिए ये साल खास रहा है। साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने दो मिड रेंज के स्मार्टफोन्स Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने कई फ्लैगशिप और मिड रेंज के स्मार्टफोन्स इस साल लॉन्च किए हैं। Samsung अगले महीने 5 अगस्त को Galaxy Unpacked Event 2020 में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को भी लॉन्च करने वाला है।
इन सब के बीच कंपनी के मिड रेंज के स्मार्टफोन Galaxy S20 Lite को सर्टिफिकेशन वेबसाइट GeekBench पर स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी साल के अंत में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसे Snapdragon 865 चिपसेट के साथ स्पॉट किया गया है। इससे साफ है कि यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
Galaxy S20 Lite को GeekBench डाटा बेस में मॉडल नंबर SM-G781B के नाम से स्पॉट किया गया है। SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैड्रैगन 865 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 6GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में नए OneUI 2.5 पर आधारित Android 10 या Android 11 दिया जा सकता है। हालांकि, भारतीय बाजार में इसे Exynos के साथ पेश किया जा सकता है।
GeekBench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल कोर में 737 का स्कोर मिला है। वहीं, मल्टीकोर में इसे 2619 का स्कोर मिला है। कंपनी ने अपने Galaxy S20 सीरीज को भारत में Exynos 990 SoC के साथ पेश किया है। ऐसे में इस स्मार्टफोन को भी इसी प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, अगले महीने लॉन्च होने वाले Galaxy Note 20 सीरीज में Exynos 992 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, चीन और अमेरिकी बाजार में ये Snapdragon 865+ SoC के साथ आ सकता है।