विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40,000 रुपये के बंपर डिस्काउंट पर मिल रहा है Samsung का ये प्रीमियम फोन, ऑफर लगाने पर हो जाएगा और भी सस्ता

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 03 Mar 2023 12:52 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Mar 2023 03:15 PM (GMT+05:30)

अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं और आप एक 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन आपके लिए एक ...और पढ़ें

Get huge discount on Samsung galaxy S20 FE 5G on Amazon
Get huge discount on Samsung galaxy S20 FE 5G on Amazon

नई दिल्ली, टेक डेस्क। होली का त्यौहार आ गया है और इस समय हम अपने घर वालों और अपने लिए नए तोहफे खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं और आपकी बजट थोड़ा कम है तो आप Samsung के गैलेक्सी S20 FE स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

अमेजन अपने प्लेटफॉर्म पर इस फोन पर लगभग 40000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। ऐसे में अगर आप ऑफर लगाते हैं तो ये फोन आपको और कम कीमत पर मिल सकता है। कीमत के बारे में बात करने से पहले आइये इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करते हैं।

Samsung galaxy S20 FE 5G के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग के इस फोन में आपको 6.5-इंच का इन्फिनिटी-ओ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 1080 x 2400 (FHD+) रेजोल्यूशन दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। बता दें कि इस स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung galaxy S20 FE 5G का कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 12MP (डुअल पिक्सल) OIS F1.8 वाइड रियर कैमरा, 8MP OIS टेली कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आता है | इसके अलावा इस कैमरा में आपको 30X स्पेस ज़ूम, सिंगल टेक और नाइट मोड की सुविधा भी मिलती है। बैटरी की बात करें तो इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग, फास्ट वायरलेस चार्जिंग और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ 4500 mAh बैटरी भी मिलती है।

Samsung galaxy S20 FE 5G की कीमत और ऑफर्स

सैमसंग के इस फोन की वास्तविक कीमत 74,999 रुपये है, जो आपको 60% की डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। यानी कि आप इस फोन को 40000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत केवल 29,999 रुपये रह जाएगी।

वहीं अगर ऑफर्स की बात करें तो आप इस फोन को 18,050 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यानी कि आप इस फोन केवल 11,949 रुपये में खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।